{"_id":"1d159696-cc13-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"young-man-died-in-a-small-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंद लगी तो पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंद लगी तो पीट-पीटकर मार डाला
इलाहबाद/ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेली इलाके में शनिवार दोपहर गेंद लगने पर हुए विवाद के दौरान क्रिकेट खेल रहे युवकों ने 19 वर्षीय मजदूर सुशील यादव को बुरी तरह पीट दिया।
गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। करेली थाने में मुकदमा लिखा गया है। आरोपी युवक फरार हैं।
मंझनपुर (कौशाम्बी) के बिछौरिया गांव निवासी द्वारिका प्रसाद यादव का बेटा सुशील करेली में हाजी गुलाम कादिर के टेंट हाउस में काम करता था।
शनिवार दोपहर वह साथी कर्मचारियों संग टेंट की चटाइयों को सूखने के लिए रसूलपुर कब्रिस्तान के बाहर डालने गया था।
वहीं पास में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। तभी जोर का शॉट मारने पर गेंद आकर सुशील के शरीर से टकराई। सुशील ने टोका तो युवक उससे भिड़ गए।
उसे और उसके सगे भाई राजेश समेत साथियों से मारपीट कर ली। मुदरत नामक 20 वर्षीय युवक ने सुशील के पेट में कई घूंसे मार दिए। वह दर्द से तड़पते हुए गिरा तो युवक भाग गए। बेहोशी की हालत में सुशील को करीब के हॉस्पिटल में ले जाया गया।
वहां के डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए तो उसे जीवन ज्योति हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां रात में सुशील ने दम तोड़ दिया। करेली थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मुदरत के खिलाफ मुकदमा लिखा।