फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young man died after being shot with a licensed gun under suspicious circumstances; police are investigating

Prayagraj: लाइसेंसी बंदूक से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 04 Oct 2025 01:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 01:02 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव नोती में 22 वर्षीय शौर्य पांडे को संदिग्ध परिस्थितियों में पेट में गोली लग गई। जिससे वह लहूलुहान हालत में गिरकर बेसुध हो गया। परिजनों ने उसे सिविल लाइंस एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
young man died after being shot with a licensed gun under suspicious circumstances; police are investigating
मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव नोती में 22 वर्षीय शौर्य पांडे को संदिग्ध परिस्थितियों में पेट में गोली लग गई। जिससे वह लहूलुहान हालत में गिरकर बेसुध हो गया। परिजनों ने उसे सिविल लाइंस एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे शौर्य को मृत घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि किसी की गोली चलाने पर हादसा हुआ है। शुक्रवार देर रात डॉक्टरों के पैनल ने मोर्चरी में उसका पोस्टमार्टम करवाया, जहां रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। मूलरूप से कौशाम्बी के मंझनपुर गांव बभन पूरा मजरा अनो निवासी शौर्य पांडे शुक्रवार को प्रतापगढ़ लालगंज थाना क्षेत्र गांव नोती में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर गया था।
विज्ञापन


करीब आठ बजे खूंटी पर टंगी बंदूक को उतरते वक्त गिर जाने की वजह से गोली चल गई। इसी दौरान शौर्य के पेट में एक गोली लग गई। शौर्य के चाचा राम अभिलाष पांडेय ने पुलिस को बताया कि लाइसेंसी बंदूक से हादसा हुआ है। घटना के बाद शौर्य खून से लथपथ हो गया। परिजनों और रिश्तेदारों ने तुरंत उसे सिविल लाइंस स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया। गोली लगने के कैस के होने के कारण मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के एंगल पर भी पुलिस की जांच

बंदूक गिरने से अचानक फायरिंग होने पर पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। वहीं, सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मृतक शौर्य पांडे के चाचा की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया है कि लाइसेंसी बंदूक के गिरने से अचानक फायर हुआ है। पुलिस की देखरेख में डॉक्टरों का पैनल देर रात शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। वहीं, लालगंज थाना पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed