फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man committed suicide by hanging himself, dead body found hanging with a rope in the room

प्रयागराज : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला शव

Sat, 04 Nov 2023 04:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 04:05 PM IST
सार

कृष्णानगर निवासी बच्चा लाल सोनकर के पुत्र कमलाकांत सोनकर ने शनिवार को सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों ने जब आवाज लगाई तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself, dead body found hanging with a rope in the room
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कीडगंज थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों के बातचीत की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कृष्णानगर निवासी बच्चा लाल सोनकर के पुत्र कमलाकांत सोनकर ने शनिवार को सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों ने जब आवाज लगाई तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद परिवार के लोगों ने कमरे में झांककर देखा तो सन्न रह गए। कमलाकांत का शव रस्सी के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मोहल्ले वालों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के लोग यह नहीं बता पा रहे हैं कि युवक ने किस कारण से आत्मघाती कदम उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed