फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man committed suicide by hanging himself after playing Ludo with his brother

Prayagraj : भाई के साथ लूडो खेलने के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घर के पीछे पेड़ से लटका मिला शव

Mon, 21 Oct 2024 02:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 02:24 PM IST
सार

समरजीत जीतू (26) पुत्र सोमनाथ भारतीय का शव घर के पीछे बबूल के पेड़ से लटका मिला। भाई सुशील कुमार ने बताया कि रात्रि में दो बजे तक हम दोनों भाई लूडो खेल रहे थे। उसके बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह चार बजे भोर मां जगी और बाथरूम के लिए पीछे गई तो देखा कि जीतू बबूल के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर लटका हुआ था।

विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself after playing Ludo with his brother
खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरांव थाना क्षेत्र के पथरा नारि  गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। वह डेढ़ माह पहले मुंबई से आया था। घटना की रात आत्महत्या के पहले वह अपने भाई के साथ लूडो खेल रहा था। इसके बाद उसने घर के पीछे जाकर बबूल के पेड़ में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं। 

विज्ञापन


समरजीत जीतू (26) पुत्र सोमनाथ भारतीय का शव घर के पीछे बबूल के पेड़ से लटका मिला। भाई सुशील कुमार ने बताया कि रात्रि में दो बजे तक हम दोनों भाई लूडो खेल रहे थे। उसके बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह चार बजे भोर मां जगी और बाथरूम के लिए पीछे गई तो देखा कि जीतू बबूल के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर लटका हुआ था।
विज्ञापन


मां के शोर मचाने पर सभी लोग जगे तो देखा कि जीतू पेड़ से लटका हुआ था। जीतू की शादी दो वर्ष पूर्व मिर्जापुर के तिवारीपुर गांव में मनीषा के साथ हुई थी। मृतक की पत्नी मनीषा इस समय मायके में ही थी। जीतू मुंबई में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ माह पूर्व घर आया था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मां जय पत्ती ने रोते बिलखते बताया कि सोमवार को जीतू पत्नी को बुलाने ससुराल जाने वाला था। मामले की सूचना कोरांव पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed