{"_id":"5dca93708ebc3e5b2743280a","slug":"young-couple-afraid-of-social-prestige-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लोक-लाज के डर से प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लोक-लाज के डर से प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, परिवार में पसरा मातम
Tue, 12 Nov 2019 04:41 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 12 Nov 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर तहसील में प्रेमी युगल द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार देर रात की है। बताया गया कि चरवा कोतवाली क्षेत्र के उदाथू गांव निवासी रामलौटन सोमवार रात परिवार के साथ खेत गया हुआ था।
विज्ञापन
घर में बेटी गोरकी (19) अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला प्रेमी ननकुल (20) उसके घर पहुंच गया। पड़ोस में रहने वाले राजेन्द्र ने ननकुल को गोरकी के घर जाते हुए देख लिया था। लिहाजा उसने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और शोर मचाने लगा।
विज्ञापन
ऐसे में प्रेमी युगल ने खुद भी अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और लोक-लाज के डर से अंदर कमरे में रस्सी के सहारे धन्नी से लटककर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद खबर पाकर लड़की के परिवार वाले मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से सबलोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो युगल को फंदे पर लटकता देख सन्न रह गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों परिवारों की ओर से फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि कोई किसी के खिलाफ तहरीर देगा तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।