फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   You man arrested after failing to cut bank locker in Prayagraj

इलाज के लिए चाहिए थे पैसे, उठाया ऐसा कदम देखकर हर कोई हुआ सन्न

Tue, 02 Jul 2019 09:27 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Jul 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
You man arrested after failing to cut bank locker in Prayagraj
सांकेतिक तस्वीर
प्रयागराज में चोरी की नीयत से सोमवार भोर में अजय कुमार विश्वकर्मा मुंडेरा एसबीआई में आरी लेकर घुस गया। हालांकि लॉकर काटने में नाकाम रहने के बाद वापस जाते वक्त पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि इलाज के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी इसलिए वह चोरी करने बैंक में घुसा था। पुलिस ने बताया कि सोमवार भोर में करीब 2.45 बजे एक युवक एसबीआई की मुंडेरा शाखा में आरी लेकर घुस गया। खिड़की की ग्रिल काटकर भीतर दाखिल होने के बाद उसने लॉकर कक्ष के चैनल गेट के कुंडे को तोड़ दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद वहां लगे दूसरे लोहे के गेट की सिटकनी को काटकर लॉकर कक्ष में आ गया। हालांकि वह लॉकर तोड़ने में भी नाकाम रहा। इसके बाद उसने शाखा प्रबंधक के कक्ष में जाकर वहां रखी लोहे की आलमारी को भी तोड़ने का प्रयास किया। साथ ही रोकड़ काउंटर पर जाकर भी पहुंचा। नगदी नहीं मिलने पर आरोपी करीब 3.30 बजे बैंक से निकलकर वापस जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान नजर पड़ने पर गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में वह इधर उधर की बातें करने लगा, जिस पर उसे थाने ले जाया गया। जिसके बाद उसने हकीकत बयां की। बताया कि कान के इलाज के लिए उसे 4-5 लाख रुपयों की जरूरत थी इसलिए वह बैंक में चोरी करने घुसा था। 

बताया कि वह लालबिहारा का रहने वाला है और बढ़ई का काम करता है। उधर सुबह 9.30 बजे के करीब कर्मचारी बैंक में पहुंचे तो खिड़की की ग्रिल व कुंडे आदि टूटे देख उनके होश उड़ गए। हालांकि पुलिस का दावा है कि बैंक मैनेजर रविंद्र यादव की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। इसी दौरान उसे नीमसराय मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से दो आरी, प्लॉस, व चार बम बरामद हुए। 

सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई घटना
पुलिस ने बताया कि आरोपी के बैंक में घुसकर चोरी के प्रयास की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फुटेज में आरोपी टॉर्च लेकर बैंक में इधर-उधर घूमता दिख रहा है। इस दौरान उसने बनियान व पैंट पहन रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed