{"_id":"60b0fd57c57b035e7107fe8e","slug":"yogi-adityanath-talks-to-gram-pradhan-of-tatihra-of-sahason-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहसों के टटिहरा की ग्राम प्रधान से योगी आदित्यनाथ ने की बातचीत, पूछा गांव का हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहसों के टटिहरा की ग्राम प्रधान से योगी आदित्यनाथ ने की बातचीत, पूछा गांव का हालचाल
Fri, 28 May 2021 08:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 May 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत करतीं ग्राम प्रधान इंद्रपति यादव।
- फोटो : prayagraj
विकासखंड सहसों के उमरी मय टटिहरा गांव की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान इंद्रपति यादव से शुक्रवार को 3:45 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल बात-चीत की। उन्होंने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को बधाई देते हुए गांव के विकास और लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। ग्राम प्रधान इंद्रपति यादव ने कहा कि हमारे गांव में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है।
गांव में सफाईकर्मी द्वारा प्राथमिक विद्यालय, सरकारी भवन आदि स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर लोगों को आशा व ए एएनएम के माध्यम से लोगों को संक्रमण से बचाव और उनके स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया जाता है। मुख्यमंत्री ने संक्रमण से बचाव व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए पुन: नव निर्वाचित ग्राम प्रधान को बधाई देते हुए अपनी बात समाप्त की।
विज्ञापन
गांव में सफाईकर्मी द्वारा प्राथमिक विद्यालय, सरकारी भवन आदि स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर लोगों को आशा व ए एएनएम के माध्यम से लोगों को संक्रमण से बचाव और उनके स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया जाता है। मुख्यमंत्री ने संक्रमण से बचाव व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए पुन: नव निर्वाचित ग्राम प्रधान को बधाई देते हुए अपनी बात समाप्त की।
विज्ञापन
prayagraj news : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत करतीं ग्राम प्रधान इंद्रपति यादव।
- फोटो : अमर उजाला