फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogi Adityanath

संगम में आज सभी प्रकार के वाहनों की नो इंट्री

Fri, 09 Aug 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath
Yogi Adityanath - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। परेड मैदान में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई है। जिसके तहत सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक संगम क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा सीएम के आगमन के समय कुछ वक्त के लिए वीआईपी मार्ग पर भी ट्रैफिक डायवर्ट/रोका जाएगा।
विज्ञापन

परेड मैदान में नौ अगस्त को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन होना है जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शहर पहुंचेंगे। उनके साथ कई अन्य वीआईपी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। जिसके मद्देनजर शुक्रवार को ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया गया है। प्रस्तावित योजना के अनुसार सीएम पुलिस लाइन से म्योहाल, लोकसेवा आयोग, हिंदू हॉस्टल, बालसन, सोहबतियाबाग, गीता निकेतन, जीटी जवाहर होते हुए कार्यक्रमस्थल तक आएंगे। सीएम के आगमन के समय इस मार्ग पर कुछ वक्त के लिए ट्रैफिक रोका या डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग
- संगम की ओर जाने वाले सभी वाहन प्लाट नंबर 17 पर पार्क कराए जाएंगे।
- स्कूली बच्चों के वाहन काली सड़क से जाएंगे व आगे नाले के पास पुलिया के दाहिनी ओर बनाए गए पार्किंग स्थल पर अपने-अपने सेक्टर में खड़े होंगे। वापसी काली सड़क से थाना परेड रोड से पाकड़ पेड़ से दाहिने त्रिवेणी मार्ग से फोर्ट रोड चौराहा होकर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आम नागरिकों के वाहन काली सड़क व नाले के बीच खाली स्थान पर पार्क होंगे।
- पुलिस/प्रशासनिक अफसरों के वाहन फोर्ट रोउ चौराहे से त्रिवेणी मार्ग- पाकड़ पेड़ तिराहा होकर जाएंगे जिन्हें थाना परेड चौराहे के पास पार्क कराया जाएगा।
- मीडिया के वाहन फोर्ट रोड चौराहे से त्रिवेणी मार्ग- पाकड़ पेड होते हुए थाना परेड चौराहे के पास पार्क होंगे।
- लाल सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed