फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogesh, who is leading the election expenditure on both the parliamentary seats

दोनों संसदीय सीट पर चुनाव खर्च में सबसे आगे रहे योगेश

Sun, 23 Jun 2019 01:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jun 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Yogesh, who is leading the election expenditure on both the parliamentary seats
yogesh shukla - फोटो : प्रयागराज
प्रयागराज की दोनों लोकसभा सीटों पर चुनावी खर्च के मामले में कांग्रेस के टिकट पर इलाहाबाद संसदीय सीट से चुनाव लड़े कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला सबसे आगे रहे। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष निर्वाचन व्यय लेखा में अपना कुल चुनावी खर्च 55.94 लाख रुपये दिखाया। इलाहाबाद संसदीय सीट में योगेश जहां चुनावी खर्च में सबसे आगे रहे, वहीं फूलपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी केशरी देवी पटेल 53.42 लाख रुपये खर्च करके सबसे आगे रहीं। 
विज्ञापन


इलाहाबाद संसदीय सीट में योगेश के बाद चुनावी खर्च में दूसरे नंबर पर भाजपा की डॉ. रीता बहुगुणा जोशी रहीं। उन्होंने कुल 50.08 लाख रुपये अपने निर्वाचन व्यय में दिखाए। इस मामले में सपा प्रत्याशी दोनों ही सीटों पर तीसरे स्थान पर रहे। फूलपुर संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी रहे पंधारी यादव ने 33.65 लाख रुपये तो इलाहाबाद संसदीय सीट पर पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह ने कुल चुनावी खर्च 45.53 लाख रुपये दिखाया है।
विज्ञापन


लपुर सीट से कांग्रेस के पंकज सिंह निरंजन ने 39.95 लाख रुपये चुनाव में खर्च किए। इलाहाबाद संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी की भवानी सिंह ने भी तकरीबन दस लाख रुपये खर्च किए। उन्होंने अपना निर्वाचन व्यय 9.99 लाख रुपये दिखाया है। जबकि इन दोनों ही सीटों से सबसे कम खर्च करने वाले प्रत्याशियों में फूलपुर से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. नीरज  रहे। उनका कुल चुनावी खर्च 26300 रुपये दिखाया गया है। इलाहाबाद संसदीय सीट की बात करें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के गायत्री प्रसाद ने 90545 रुपये का चुनावी खर्च दिखाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed