फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yogendra Singh Yadav said: Those who keep pace with time get success

Prayagraj : परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव बोले, जीवन में सफलता पाने के लिए तीन पी का होना आवश्यक

Sat, 13 Apr 2024 05:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 05:07 PM IST
सार

परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि समय की कीमत और सही उपयोग ही लक्ष्य प्राप्ति का मूल मंत्र है। उक्त बातें परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को यूनाइटेड ग्रुप के फॉउन्डर्स डे पर यूनाइटेड ऑडिटोरियम में कही। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कारगिल युद्ध की अपने अनुभव को साझा करते हुए उस समय के युद्ध की स्थितियों को छात्रों को सुनाया।

विज्ञापन
Yogendra Singh Yadav said: Those who keep pace with time get success
नैनी स्थित यूनाइटेड ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में बोलते परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समय के साथ कदम मिलाकर चलने वालों को सफलता मिलती है। जो समय का सद्प्रयोग करता है वह हर लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होता है। जीवन में ऊंचाईयां प्राप्त करने के लिए तीन पी का होना आवश्यक है। तीन पी का तात्पर्य परपज, पैशन और परफार्मेंस से है। समय की कीमत और सही उपयोग ही लक्ष्य प्राप्ति का मूल मंत्र है। उक्त बातें परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को यूनाइटेड ग्रुप के फॉउन्डर्स डे पर यूनाइटेड ऑडिटोरियम में कही। 

विज्ञापन

Yogendra Singh Yadav said: Those who keep pace with time get success
नैनी स्थित यूनाइटेड ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में बोलते परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कारगिल युद्ध की अपने अनुभव को साझा करते हुए उस समय के युद्ध की स्थितियों को छात्रों को सुनाया। इस दौरान वह अपने और साथी सैनिकों के साथ बीते हुए पल को याद कर भावुक हो उठे। उन्होंने बताया कि संगठित होकर और जीत के लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के साथ ही भारतीय सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों होते हुए भी विजय हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Yogendra Singh Yadav said: Those who keep pace with time get success
यूनाइटेड ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव को सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
कहा कि फौजी राष्ट का विश्वास व भरोसा है। उसकी वर्दी तिरंगे की आन बान शान होती है। कार्यक्रम में उनके स्पीच का सुनकर युवा देश प्रेम और जोश से भर गए।  कार्यक्रम में 15 वीर नारियों का सम्मान योगेंद्र यादव द्वारा किया गया। इसमें यूनाइटेड ग्रुप के कॉलेज के साथ ही शहर के 55 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

Yogendra Singh Yadav said: Those who keep pace with time get success
यूनाइटेड ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव को सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर यूनाइटेड ग्रुप के चैयरमैन जीजी गुलाटी, प्रेसीडेंट डॉ. जगदीश गुलाटी, वाइस चैयरमैन सतपाल गुलाटी, वाइस प्रेसीडेंट गौरव गुलाटी के साथ युनाइटेड परिवार मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed