फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yoga will be taught in the state university, yoga teachers will be appointed

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय में होगी योग की पढ़ाई, योग गुरुओं की होगी नियुक्ति

Sat, 14 Nov 2020 01:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Nov 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Yoga will be taught in the state university, yoga teachers will be appointed
yoga - फोटो : social media

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में योग की पढ़ाई भी होगी। इसके लिए अलग से शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। योग की पढ़ाई शुरू होने के बाद तकनीकी, व्यावसायिक एवं कौशल विकास से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की तैयारी है। शासन की ओर से योग की पढ़ाई अनिवार्य किए जाने के बाद राज्य विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने उच्च शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर इस तैयारी के बारे में अवगत कराया है।

विज्ञापन


झांसी के सांसद अनुराग शर्मा ने जून 2020 में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि बाल्यकाल से ही योग प्रक्रियाओं की जानकारी देने एवं जागरूकता पैदा करने के लिए प्राथमिक विद्यालयों से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों तक योग की शिक्षा अनिवार्य की जाए। ताकि बच्चों को मानसिक, भावनात्मक एवं आत्मिक विकारों पर नियंत्रण करने योग्य बनाया जा सके।

विज्ञापन

Yoga will be taught in the state university, yoga teachers will be appointed
योगा - फोटो : getty images

योग सिखाने के लिए योग गुरुओं को नियुक्ति किया जाए या जो पीटीआई शिक्षक नियुक्त हैं, उन्हें योग क्रियाओं में दक्ष बनाने पर विचार किया जाए। इसके अलावा तकनीकी, व्यावसायिक एवं कौशल विकास से संबंधित पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएं। सांसद के इस पत्र के बाद शासन स्तर से राज्य विश्वविद्यालयों को पत्र जारी योग की शिक्षा शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही तकनीकी, व्यावसायिक एवं कौशल विकास संबंधी पाठ्यक्रम शुरू करने को कहा गया था।

Yoga will be taught in the state university, yoga teachers will be appointed
विश्व योग दिवस

विश्वविद्यालय में योग की पढ़ाई शुरू होने से पहले शिक्षकों के पद सृजित कर उनकी भर्ती की जाएगी। शासन ने विश्वविद्यालयों से योग, तकनीकी, व्यावसायिक एवं कौशल विकास से संबंधित पाठ्यक्रमों की जानकारी मतांगी है। इस बारे में राज्य विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार शेषनाथ पांडेय की ओर से उच्च शिक्षा के उपसचिव को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है कि प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय एक नवस्थापित विश्वविद्यालय है। वर्तमान में विश्वविद्यालय परिसर में योग, तकनीकी, व्यावसायिक एवं कौशल विकास से संबंधित पाठ्यक्रम संचालित नहीं हैं।

विज्ञापन

Yoga will be taught in the state university, yoga teachers will be appointed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शासन के निर्देश के अनुपालन में विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में योग शिक्षा अनिवार्य करने एवं योग गुरुओं की नियुक्ति की कार्यवाही जल्द ही संपन्न कराई जाएगी। साथ ही इस कार्यवाही से शासन को अवगत कराया जाएगा। उधर, योग की पढ़ाई अनिवार्य किए जाने से दर्शनशास्त्र के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दर्शनशास्त्र के विद्यार्थियों का कहना है कि आधुनिक समय में योग को सिर्फ आसनों तक सीमित कर दिया गया है, जबकि योग के अंतर्गत शरीर, मन, आत्मा इन तीनों का वृहद ज्ञान आवश्यक है, जो दर्शनशास्त्र के माध्यम से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed