फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yatra: Crowd gathered in Prayagraj for Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra, leaders gathered

भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए प्रयागराज में उमड़ी भीड़, नेताओं का जमावड़ा

Sun, 18 Feb 2024 03:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Feb 2024 03:13 PM IST
सार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ ही देर में शुरू होने वाली है बालसन चौराहे से लेकर विश्वविद्यालय और स्वराजभवन का पूरा इलाका कांग्रेस के झंडे बैनर और राहुल गांधी के पोस्टरों से पट गया है। कांग्रेसियों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Yatra: Crowd gathered in Prayagraj for Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra, leaders gathered
स्वराज भवन पर लगा राहुल गांधी का कटआउट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मद्देनजर बालसन चौराहे पर सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू समेत तमाम बड़े नेताओं प्रयागराज में डेरा डाल दिया है। वायनाड से राहुल गांधी चार्टर्ड प्लेन से सीधे प्रयागराज पहुंचेंगे। यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। 

विज्ञापन







विज्ञापन







यात्रा की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। स्वराज भवन से शुरू होकर यात्रा कर्नलगंज, नेतराम, लक्ष्मी टॉकीज चौराहा, तेलियरगंज, फाफामऊ होते हुए मऊआइमा पहुंचेगी। सकरामऊ में यात्रा रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा के दौरान दो जगहों पर नुक्कड़ सभा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Yatra: Crowd gathered in Prayagraj for Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra, leaders gathered
स्वराज भवन पर जुटे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू समेत अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला

इस रूट से प्रस्तावित है यात्रा

स्वराज भवन से कर्नलगंज, विश्वविद्यालय मार्ग चौराहा, नेतराम, कटरा, लक्ष्मी टॉकीज, तेलियरगंज, फाफामऊ, मलाक हरहर, मलाक चौधरी मलकिया, सोरांव, मऊआइमा। लक्ष्मी टॉकीज में नुक्कड़ सभा प्रस्तावित है। फाफामऊ के पास हरिसेनगंज में शाम का नाश्ता होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं मौजूद

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मार्ग संशोधित होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शनिवार से ही प्रयागराज पहुंच गए हैं। यह नेता सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों में जुटे हैं। राष्ट्रीय महासचिव के अलावा चारों सचिव, राज्यसभा में उप नेता प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, एमएलसी आराधना मिश्रा भी मौजूद हैं। 

Yatra: Crowd gathered in Prayagraj for Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra, leaders gathered
आनंद भवन पर पहुंचे स्वराज आंदोलन के योगेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

बेरोजगार युवाओं संग दिव्यांगों और ट्रेड यूनियनों से मिल सकते हैं राहुल

 भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रयागराज में राहुल गांधी बेरोजगार युवाओं के अलावा दिव्यांगों, वंचितों, ट्रेड यूनियन के नेताओं से भी मिलेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले सभी वर्ग के लोगों को साधने की यह कवायद लक्ष्मी टॉकीज पर नुक्कड़ सभा तथा रात्रि विश्राम के दौरान की जाएगी।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी के अलग-अलग वर्ग का प्रतिनिधिमंडल संग वार्ता करने की उम्मीद है। प्रयागराज प्रतियोगियों तथा कर्मचारियों का शहर है। ऐसे में बेरोजगार युवाओं और कर्मचारियों के साथ ट्रेड यूनियन के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा दिव्यांगों, किसानों, व्यापारियों, इलाहाबाद विश्ववविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों आदि से भी मिलेंगे। यात्रा के समन्वयक प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी का कहना है कि राहुल गांधी से मिलने वालों की सूची तैयार की जा रही है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के क्रम में मुलाकात कराई जाएगी।

Yatra: Crowd gathered in Prayagraj for Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra, leaders gathered
स्वराज भवन पर जुटे कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला

पल्लवी पटेल होंगी शामिल, स्वामी प्रसाद के आने की अटकलें
 

अपना दल कमेरावादी की नेता और सपा विधायक पल्लवी पटेल भी यात्रा में शामिल हो सकती हैं। पल्लवी के स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से पूरे यात्रा मार्ग पर होर्डिंग-बैनर लगाए गए हैं। हालांकि, इनमें यात्रा का जिक्र नहीं है। यात्रा में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के भी प्रयागराज में यात्रा में शामिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed