फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Yasir-Sultan murder case: Ali Ahmed's name found on the stamp, police eyes on Atiq Ahmed gang

यासिर-सुल्तान हत्याकांड : स्टांप पर अली अहमद का लिखा मिला नाम, अतीक अहमद गैंग पर पुलिस की नजर

Fri, 29 Apr 2022 05:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Apr 2022 05:57 AM IST
सार

यह अली अहमद कौन है, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन यह भी चर्चा है कि कहीं यह अतीक अहमद का बेटा और हत्या के प्रयास व पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी अली तो नहीं। दरअसल घटना में मारा गया एक युवक अतीक के ही एक गुर्गे का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Yasir-Sultan murder case: Ali Ahmed's name found on the stamp, police eyes on Atiq Ahmed gang
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद से खाली कराई गई सरकारी जमीन पर पीडीए बनाएगा अपार्टमेंट। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

धूमनगंज दोहरे हत्याकांड में अब तक कि जांच पड़ताल में भले ही दो हत्याओं केपीछे जमीन के विवाद की बात सामने आई हो। लेकिन चर्चा इस बात की भी है कि  हत्याकांड के तार कहीं अतीक अहमद गैंग से तो नहीं जुड़े। दरअसल मौके से जो स्टांप बरामद किया गया और कहा जा रहा है कि इसे दोनों मृतकों के साथ आया इमरान खुद लेकर पहुंचा था, वह कुछ और ही कहानी कह रहा है।

विज्ञापन



सूत्रों का कहना है कि स्टांप देखने से पता चलता है कि यह करीब पांच महीने पहले 20 नवंबर 2021 को जारी हुआ था। 500 रुपये के इस स्टांप पर द्वितीय पार्टी के कॉलम में दीपक विश्वकर्मा का नाम अंकित है। सबसे खास और चौंकाने वाली बात यह है कि  स्टांप पर प्रथम पार्टी के कॉलम में अली अहमद का नाम लिखा हुआ है।

विज्ञापन

कौन है यह अली अहमद, कहीं अतीक का बेटा तो नहीं

यह अली अहमद कौन है, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन यह भी चर्चा है कि कहीं यह अतीक अहमद का बेटा और हत्या के प्रयास व पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी अली तो नहीं। दरअसल घटना में मारा गया एक युवक अतीक के ही एक गुर्गे का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। हाल ही में इस गुर्गे के खिलाफ पीडीए ने कार्रवाई भी की थी। पुलिस अफसरों का कहना है कि फिलहाल ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी।

दीपक किसी और से कर चुका था एग्रीमेंट
पुलिस की जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि दीपक व मृतक पक्ष के बीच जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, उसका सौदा पहले ही तय हो चुका था। दीपक ने इस जमीन का एग्रीमेंट किसी अन्य से कर लिया था जबकि इमरान, रसूल व दोनों मृतक इस जमीन का सौदा करने का दबाव दीपक पर बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed