फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Written in suicide note: Sorry mom and dad, I wasted three years of your hard work.

सुसाइड नोट में लिखा : सॉरी मम्मी-पापा, मैंने आपकी तीन साल की मेहनत बर्बाद कर दी

Thu, 25 Jul 2024 02:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jul 2024 02:03 PM IST
सार

राजेश ओबरा सोनभद्र का मूल निवासी था। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। कमरे से मिले तीन पेज के सुसाइड नोट में उसने लिखा कि सॉरी मम्मी-पापा मैंने आपके तीन साल की मेहनत को खराब कर दिया। मेरी कोई बात आप लोगों को यदि गलत लगी हो तो मुझे माफ कर दीजिएगा। मेरी मौत का किसी पर इल्जाम न आए इसलिए मैं यह सब लिख रहा हूं।

विज्ञापन
Written in suicide note: Sorry mom and dad, I wasted three years of your hard work.
राजेश कुमार पासवान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र राजेश कुमार (21) ने कर्ज और पढ़ाई से परेशान होकर कमरे में फंदे से लटककर जान दी थी। यह बात उसके कमरे से मिले सुसाइड नोट से सामने आई है। मंगलवार को उसका अंतिम वर्ष का पेपर था लेकिन वह परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। जब उसके साथी पेपर देकर लॉज में लौटे तो वह अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ था।

विज्ञापन


राजेश ओबरा सोनभद्र का मूल निवासी था। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। कमरे से मिले तीन पेज के सुसाइड नोट में उसने लिखा कि सॉरी मम्मी-पापा मैंने आपके तीन साल की मेहनत को खराब कर दिया। मेरी कोई बात आप लोगों को यदि गलत लगी हो तो मुझे माफ कर दीजिएगा। मेरी मौत का किसी पर इल्जाम न आए इसलिए मैं यह सब लिख रहा हूं।
विज्ञापन


आगे उसने मां के लिए लिखा कि मां की जान बसती है मुझमें, लेकिन मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं। आगे अपने तीन साथियों के नाम का जिक्र करते हुए लिखा है कि उसने एक से 5000, दूसरे से 2800 और तीसरे से 5000 रुपये कर्ज लिया है। पापा कृपया इनके पैसे लौटा दीजिएगा। इस मैटर में मैंने देखा है कि किसी से मेरा खुश चेहरा नहीं देखा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पापा टूट जाएंगे अब, मैं क्या करूं मुझसे पढ़ाई नहीं हो पा रही

राजेश ने तीसरे पेज पर मम्मी-पापा, दीदी, छोटी बहन और सभी दोस्तों के लिए दिल का चित्र बनाकर लव यू लिखा है। फिर लिखा है कि अब पापा टूट जाएंगे, मैं क्या करूं मुझसे अब पढ़ाई नहीं हो पा रही है। मैं आखिरी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहा था लेकिन उससे पहले बवाल में फंस गया। सब लोग अपना ख्याल रखना और दीदी लोग सब अच्छे से रहना। उसने लिखा कि दीदी तुम्हारी शादी तो नहीं करवा पाउंगा लेकिन पापा सब कुछ अच्छा देखकर शादी कीजिएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed