विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस : शहर के पांच स्थानों पर अमर उजाला के शिविर में रक्तदान करेंगे महादानी
विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सभागार में सर्जन्स एसोसिएशन, तेज बहादुर सप्रू अस्पताल के ब्लड बैंक, मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक, कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी सामान्य अस्पताल व चैथम लाइन स्थित एनसीसी हाउस में महारक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
विस्तार
विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सभागार में सर्जन्स एसोसिएशन, तेज बहादुर सप्रू अस्पताल के ब्लड बैंक, मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक, कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी सामान्य अस्पताल व चैथम लाइन स्थित एनसीसी हाउस में महारक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जहां पर रक्तदाता बढ़चढ़कर रक्तदान करेंगे।
सदर बाजार चौराहा स्थित छावनी सामान्य अस्पताल में सुबह 10 बजे, बेली अस्पताल में सुबह 9 बजे, कॉल्विन अस्पताल में सुबह 9 बजे, एनसीसी हाउस में सुबह नौ बजे, एमएलएन मेडिकल कॉलेज में सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जहां पर कॉल्विन अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसके चौधरी, बेली की सीएमएस डॉ. भावना शर्मा, एमएलएन मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा, कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी सामान्य अस्पताल में सीईओ मो. समीर इस्लाम शिविर का शुभारंभ करेंगे।