फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   World Records created in Kumbh Mela: it seemed like train running on the highway, public rush to see

प्रयागराज में बना विश्व रिकॉर्ड: दूर से ऐसा लगा कि हाइवे पर चल रही है कोई ट्रेन, देखने को लगी भीड़

Thu, 28 Feb 2019 09:17 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 28 Feb 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
World Records created in Kumbh Mela: it seemed like train running on the highway, public rush to see

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड को देखने सुबह से ही नेशनल हाइवे 19 पर काफी भीड़ जुट गई। इस दौरान एक के बाद एक बसें जब कतार में चली तो एक बारगी ऐसा लगा मानो कोई ट्रेन हाइवे पर चल रही हो। इन बसों की लोगों ने खूब फोटो और सेल्फी भी ली। इसके पहले बुधवार की रात में ही हाइवे की एक लेन पर ट्रैफिक रोक दिया गया था। वर्कशॉप से धुलाई के बाद निकली बसें एक-एक करके सहसों पहुंचती रहीं। रात भर में इन बसों को एक कतार में लगाया गया।

विज्ञापन


आठ किलोमीटर की दूरी में सभी 500 बसें खड़ी हुई। सभी बसों में एक से 510 तक के नंबर भी लगाए गए। 12 घंटे से ज्यादा समय तक हाइवे की एक लेन बंद रही। एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम के बाद बारी-बारी से शटल बसों को उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया। कुल 217 बसें ही शहर की तरफ भेजी गई। इस मौके पर प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला ने शटल बसों के रिकार्ड संचालन पर मौजूद लोगों को बधाई दी। कहा कि कुंभ मेला में की गई व्यवस्थाओं का यह अभिलेखीकरण है जो प्रदर्शित करेगा कि कुंभ मेला में कार्यों को किस तरह से किया गया।
विज्ञापन


कुंभ में 60 लाख से ज्यादा लोगों ने शटल में किया सफर
गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनने के बाद कमिश्नर डा. आशीष गोयल ने बताया कि कुंभ के दौरान शटल बसों में अब तक 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को सफर कराया जा चुका है। जो अपने आप में एक रिकार्ड है। उन्होंने बताया कि कुंभ के दौरान पांच लाख से अधिक वाहनों की भी पार्किंग की गई। यह भी एक कीर्तिमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed