फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   World Post Day: Airmail service was started from Prayag during Kumbh in the country

world post day : देश में कुंभ के दौरान प्रयाग से हुई थी हवाई डाक सेवा की शुरुआत, लाखों श्रद्धालु बने थे साक्षी

Wed, 09 Oct 2024 05:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Oct 2024 05:24 PM IST
सार

डाक सेवा का स्वरूप आज बेशक बहुत बदल चुका है, लेकिन ब्रितानिया हुकूमत के उस दौर में यह एक क्रांतिकारी शुरुआत थी। प्रयागराज के कारण ही विश्व में भारतीय डाक सेवा की अलग पहचान बनी। तब, फ्रेंच पायलट ने हवाई अड्डे से उड़ान भरी और यमुना नदी को पार करते हुए करीब 15 किलोमीटर का सफर तय किया था।

विज्ञापन
World Post Day: Airmail service was started from Prayag during Kumbh in the country
भारतीय डाक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत प्रयागराज में ही महाकुंभ के दौरान हुई थी। यह तारीख थी 18 फरवरी 1911। इसके साक्षी तीर्थनगरी में पधारे लाखों श्रद्धालु भी बने थे। इलाहाबाद से नैनी के बीच की इस सेवा का शुल्क छह आना था। इससे हुई आय ऑक्सफोर्ड एंड कैंब्रिज हॉस्टल (अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय) को दान की गई थी।

विज्ञापन


डाक सेवा का स्वरूप आज बेशक बहुत बदल चुका है, लेकिन ब्रितानिया हुकूमत के उस दौर में यह एक क्रांतिकारी शुरुआत थी। प्रयागराज के कारण ही विश्व में भारतीय डाक सेवा की अलग पहचान बनी। तब, फ्रेंच पायलट ने हवाई अड्डे से उड़ान भरी और यमुना नदी को पार करते हुए करीब 15 किलोमीटर का सफर तय किया था। यह विमान नैनी जंक्शन के नजदीक उतरा था।
विज्ञापन

डाक विभाग के पीआरओ राजेश वर्मा के मुताबिक, पहली हवाई डाक सेवा का शुल्क छह आना रखा गया था। यानी, तकरीबन 37 पैसे। बाद में तो यह सिक्का ही प्रचलन से बाहर हो गया। मगर, पहली सांकेतिक डाक से हुई आय जरूर ऑक्सफोर्ड एंड कैंब्रिज हॉस्टल, इलाहाबाद को दान कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सेवा के बाद देश के दूसरे हिस्सों में हवाई डाक भेजनी शुरू की गई। सौ बरस पार इस यात्रा और इसके संचालक विभाग ने तमाम उतार चढ़ाव देखे। मोबाइल फोन और कंप्यूटर के इंटरनेट वाले दाैर में ऐसा लगा मानों अब विभाग का अस्तित्व ही नहीं बचेगा। मगर, विभाग ने खुद को समय के साथ बदला और इंडिया पोस्ट पेमेंट सेवा की शुरुआत कर बैंकिंग सेक्टर में खुद को नए सिरे से स्थापित किया था।

काॅमन सर्विस सेेंटर शुरू कराए। आज भले ही इन्हें अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिली हो, मगर आधार सेवा के अपडेट और पासपोर्ट जैसी सेवाओं के लिए यहां लंबी कतार लग रही है। आधार के लिए तो प्रयागराज के प्रधान डाकघर में ही पांच काउंटर बनाए गए हैं, जहां रोजाना 250 से अधिक लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed