{"_id":"5e39c9218ebc3ee6196512cc","slug":"world-cancer-day-allahabad-news-ald267575855","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कैंसर दिवसः मानव शृंखला बनाकर बताया, न खाएं तंबाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व कैंसर दिवसः मानव शृंखला बनाकर बताया, न खाएं तंबाकू
विज्ञापन
world cancer day
- फोटो : ALDCOMPACT
विश्व कैंसर दिसव पर स्कूलों, शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित
प्रयागराज। विश्व कैंसर दिवस पर शिक्षण संस्थानों में मानव शृंखला, रैली और पेंटिंग प्रतियोगिता के जरिए बच्चों को जागरूक किया गया। श्री नारायण आश्रम बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को मानव शृंखला बनाकर तंबाकू का सेवन न करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर जीव विज्ञान की शिक्षिका वैशाली पांडे, प्रधानाचार्या विभा मिश्रा ने बच्चों से कहा कि वे अपने बड़ों को जागरूक करें कि आप तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि से दूर रहें।
विद्यालय के खेल शिक्षक राजपाल यादव ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर अभिनंदन पांडे, अवनीश शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, विधि चंद यादव, यशवंत सिंह, समरेश यादव, निशी श्रीवास्तव, अर्चना मिश्रा, वर्षा पांडे, रश्मि माथुर, ममता शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं सेंट्रल एकेडमी झूंसी में वर्ल्ड कैंसर डे पर लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। रैली में निदेशक एसके तिवारी, प्रधानाचार्य आनंद पांडेय ने छात्रों को कैंसर से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई। गंगा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशिका पूजा द्विवेदी सराहनीय पेंटिंग बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।