फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Workers raise voice over pending payments, warn of agitation

Prayagraj News: बकाया भुगतान को लेकर श्रमिकों ने भरी हुंकार, दी आंदोलन की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Workers raise voice over pending payments, warn of agitation
बंद पड़ी मेजा कताई मिल के श्रमिकों ने कई मांगों को लेकर रविवार को मेजारोड के बीएनटी इंटर कॉलेज में बैठक की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग जल्द ही पूरी नहीं की जाती है तो वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

श्रमिकों ने उप्र टेक्सटाइल्स मजदूर संघ के बैनर तले बैठक कर कहा कि बंद पड़ी मेजा कताई मिल की बिल्डिंग भी जमींदोज कर दी गई लेकिन श्रमिकों के बकाये वेतन का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि श्रमिकों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। बकाया वेतन के भुगतान के लिए आश्वासन तो दिया जाता है लेकिन कई साल से भुगतान नहीं हो पा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर जल्द ही बकाया रकम का भुगतान नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कौशलेश प्रसाद मिश्र, सुशील कुमार शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, हरिकृष्ण, घनश्याम, रामधारी, रामकिशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed