फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Workers are adamant about tripartite talks, will meet MP Dr. Rita Joshi on September 30

प्रयागराज : त्रिपक्षीय वार्ता को लेकर अड़े हैं श्रमिक, तीस सितंबर को सांसद डॉ. रीता जोशी से मिलेंगे

Thu, 29 Sep 2022 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 07:33 PM IST
सार

कताई मिल को चालू कराने की मांग को लेकर श्रमिक उप्र कताई मिल मजदूर संघ के बैनर तले 16 अगस्त से तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठे हुए हैं। इस बीच कई राजनैतिक लोग धरना स्थल पर आए, लेकिन आरोप है कि सभी का आश्वासन कोरा ही साबित हुआ।

विज्ञापन
Workers are adamant about tripartite talks, will meet MP Dr. Rita Joshi on September 30
Prayagraj News : मेजा की बंद पड़ी कताई मिल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बंद पड़ी मेजा कताई मिल को चालू कराने सहित अन्य कई मांगों को लेकर श्रमिकों का धरना 44वें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। श्रमिकों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक धरना चलता रहेगा। हालांकि बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर पहुंचे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शिवदत्त पटेल ने कहा कि 30 सितंबर यानि शुक्रवार को सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी श्रमिकों से वार्ता करेंगी। साथ ही त्रिपक्षीय वार्ता के लिए भी शासन से पहल करेंगी। 

विज्ञापन



बता दें कि कताई मिल को चालू कराने की मांग को लेकर श्रमिक उप्र कताई मिल मजदूर संघ के बैनर तले 16 अगस्त से तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठे हुए हैं। इस बीच कई राजनैतिक लोग धरना स्थल पर आए, लेकिन आरोप है कि सभी का आश्वासन कोरा ही साबित हुआ। एडीएम आपूर्ति ने भी श्रमिकों के साथ बैठक की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। उप्र कताई मिल मजदूर संघ के मंत्री राम प्रताप पांडेय ने कहा कि त्रिपक्षीय वार्ता न होने तक धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन



श्रमिकों ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। आरोप है कि शासन-प्रशासन श्रमिकों की इस समस्या को लेकर पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है। जिससे त्रिपक्षीय वार्ता के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। 30 सितंबर को सांसद के साथ श्रमिकों की बैठक होगी। अब देखिए सांसद संग होने वाली बैठक में कुछ नतीजा निकलता है या नहीं। 44वें दिन धरने पर बैठे श्रमिक रघुनंदन प्रसाद गुप्ता बेहद आहत दिखे। कहा कि श्रमिकों की समस्या पर किसी का ध्यान ही नहीं जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed