फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Work boycott of junior doctors continues

जूनियर डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार जारी

Tue, 21 Dec 2021 12:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Work boycott of junior doctors continues
जूनियर डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार, मरीजों की मुश्किल बरकरार
विज्ञापन

प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में जूनियर रेजीडेंट एवं नीट पीजी में शामिल अभ्यर्थियों ने सोमवार को भी ओपीडी का बहिष्कार करते हुए आंदोलन जारी रखा। जूनियर डॉक्टरों ने काउंसलिंग शुरू करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन से ओपीडी में पहुंचेे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि सीनियर कंसल्टेंट ओपीडी में मौजूद रहे, लेकिन मरीजों, तीमारदारों की मुश्किलें बरकरार रहीं। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि पिछली बार सरकार की तरफ से मामले में जल्द ही निर्णय लेने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक न निर्णय लिया गया, न ही इस दिशा में कोई ठोस पहल की गई। ऐसे में बड़ी संख्या में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों का साल खराब होने की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, जूनियर डॉक्टर ओपीडी का बहिष्कार जारी रखेंगे। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed