फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Women desperate to become Teej Queen

तीज क्वीन बनने को महिलाएं बेकरार

Sun, 11 Aug 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Women desperate to become Teej Queen
Women desperate to become Teej Queen - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत 12 अगस्त को एनसीजेडसीसी के सहयोग से होने वाली तीज क्वीन प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए महिलाओं में होड़ सी मच गई है। प्रक्रिया की जानकारी से लेकर प्रवेश पाने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह रहा। शनिवार की शाम तक इस प्रतियोगिता के लिए 25 महिलाओं ने नामांकन करा लिया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। इसमें ‘पहले आओ पहले पाओ’ की तर्ज पर महिलाओं को मौका देने का निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण में हुए नामांकन को मिलाकर कुल 50 महिलाओं को ही इसमें प्रवेश मिल सकेगा। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन रविवार की रात आठ बजे तक होगा।
विज्ञापन

एनसीजेडसीसी के ऑडिटोरियम में होने वाली इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय भावना प्रतिबिंबित होगी। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर शनिवार की शाम अमर उजाला सभागार में सौंदर्य, मॉडलिंग व फैशन क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने चर्चा की। ग्लैमऑन मिसेज इंडिया-2018 की विजेता वर्णिका शुक्ला, मिस कर्वी क्वीन-2019 की विजेता शुभ्रा चतुर्वेदी, मिसेज इंडिया प्लानेट-2018 की विजेता स्मृति सिंह, मिस इंडिया ग्लोब-2018 की रनर अप आफरीन अनवर, मिस फिटनेस फिजिक-2018 की विजेता आयुषी जायसवाल ने अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों को पूर्वान्ह11 बजे तक एनसीजेडसीसी के काउंटर पर पहुंचकर अपना बैज नंबर प्राप्त करना होगा। इसके लिए काउंटर की जिम्मेदारी सुरभि और स्वाति संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
प्रस्तुतीकरण के लिए रैंप पर सिर्फ तीन मिनट का मौका
ड्रेसिंग सेंस, रैंप वॉक व इंट्रोडक्शन के आधार पर तीज क्वीन का चयन किया जाएगा। इसमें मेकअप, ड्रेसिंग सेंस में ट्राइकलर या फिर मेहंदी में हथेलियों पर देशभक्ति के संदेशों को रचाकर प्रतिभागी तीज के साथ राष्ट्रीय भावना की प्रस्तुति कर सकेंगी। रैंप पर हर प्रतिभागी को प्रस्तुतीकरण के लिए सिर्फ तीन मिनट का मौका मिलेगा।
इनसेट
पांच हजार का तीज क्वीन पुरस्कार, मोमेंटो भी
प्रयागराज। प्रतियोगिता में तीज क्वीन का चुनाव किया जाएगा, साथ ही प्रथम व द्वितीय उपविजेता भी चुनी जाएंगी। इसके लिए चार सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया है। अमर उजाला की ओर से तीज क्वीन को प्रथम पुरस्कार के रूप में मोमेंटो के साथ पांच हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रथम उपविजेता को तीन हजार व द्वितीय उपविजेता को दो हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

30 अंकों की होगी प्रतियोगिता
प्रयागराज। तीज क्वीन प्रतियोगिता 30 अंकों की होगी। इसमें 10 अंक ड्रेसिंग सेंस, 10 अंक रैंप वॉक व 10 अंक प्रस्तुतीकरण पर निर्धारित किए गए हैं। इन तीनों राउंड में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी के सिर सजेगा तीज क्वीन का ताज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed