फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman trapped under moving goods train with granddaughter, narrowly escapes life, onlookers stunned

जाको राखै साइयां : ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, महिला और उसकी नातिन की बाल-बाल बची जान, देखने वाले रह गए सन्न

Sat, 06 Jul 2024 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 07:23 PM IST
सार

जुलेखा जल्दीबाजी के चक्कर में रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से होकर दूसरी तरफ जाने लगी। जुलेखा के मालगाड़ी के नीचे जाते ही ट्रेन अचानक चल दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग शोर मचाने लगे।

विज्ञापन
Woman trapped under moving goods train with granddaughter, narrowly escapes life, onlookers stunned
मालगाड़ी, सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हनुमानगंज के रामनाथपुर रेलवे स्टेशन पर चलती मालगाड़ी के नीचे चार साल के मासूम को लेकर महिला डेढ़ मिनट तक फंसी रही। वह बच्ची को लेकर ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी को नीचे से पार करने लगी। तभी मालगाड़ी ग्रीन सिग्नल होने पर चल दी। मालगाड़ी चलने से उसके नीचे फंसी महिला बच्ची को लेकर वहीं लेट गई। तब जाकर उसकी और मासूम की जान बच सकी। मालगाड़ी के गुजरने के बाद महिला और मासूम बच्ची को जिंदा देख वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी नियाज की 50 वर्षीय पत्नी जुलेखा एक हाथ में झोला और दूसरे में चार साल की नातिन आलिया का लेकर शुक्रवार शाम पांच बजे रामनाथपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। उसे बच्ची को लेकर हनुमानगंज बाजार जाना था। उसके घर से रामनाथपुर रेलवे क्रॉसिंग एक किमी दूर है।

विज्ञापन

जुलेखा जल्दीबाजी के चक्कर में रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से होकर दूसरी तरफ जाने लगी। जुलेखा के मालगाड़ी के नीचे जाते ही ट्रेन अचानक चल दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग शोर मचाने लगे। महिला बच्चे को लेकर ट्रैक पर लेट जाए। इस पर महिला बच्ची को लेकर ट्रैक पर लेट गई। ट्रेन के गुजरने के बाद लोग ट्रैक की ओर दौड़े और महिला व बच्ची को वहां से उठाया। दोनों के सिर व शरीर के अन्य हिस्से पर चोट लगी थी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed