{"_id":"60fc53336427d5693b406c1f","slug":"woman-police-s-son-snatched-mobile-police-arrested-and-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस के बेटे ने छीना मोबाइल, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिस के बेटे ने छीना मोबाइल, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sat, 24 Jul 2021 11:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:21 PM IST
सार
सिविल लाइंस में महिला दीवान के बेटे ने अपने साथी संग मिलकर निजी अस्पताल कर्मी अरविंद कुमार भारतीया निवासी सदर बाजार का मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
सिविल लाइंस में महिला दीवान के बेटे ने अपने साथी संग मिलकर निजी अस्पताल कर्मी अरविंद कुमार भारतीया निवासी सदर बाजार का मोबाइल छीन लिया। कुछ देर बाद भुक्तभोगी के कॉल करने पर दो हजार में फोन देने की बात कहकर बुलाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया। तब तक पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद सुबह उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसकेसाथी की तलाश कर रही है।
आरोपी मनीष पाल चैथम लाइन का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, श्ुाक्रवार रात डेढ़ बजे के करीब वह शिवकुटी निवासी करन भारतीया के साथ मिलकर राजापुर में आशा हॉस्पिटल के पास से निजी अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी का फोन छीनकर भाग निकला। कुछ देर बाद भुक्तभोगी ने कॉल किया तो आरोपी ने दो हजार में फोन वापस देने की बात कहकर उसे कटरा में आनंद अस्पताल केपास बुलाया। भुक्तभोगी वहां अपने कुछ परिचितों के साथ पहुंचा और जैसे ही आरोपी फोन लेकर आया, उसे दबोच लिया गया।
इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। तब तक सूचना पाकर एसआई अजीत सिंह व श्याम बहादुर मौके पर पहुंच गए और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकेकब्जे से फोन भी बरामद कर लिया गया। शनिवार सुबह उसे जेल भेज दिया गया। सूत्रों का कहना है कि आरोपी की मां पुलिस विभाग में दीवान है और वर्तमान में शहर के ही एक थाने में तैनात है। आरोपी कर्नलगंज से पहले भी जेल जा चुका है जबकि उसके साथी पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।