फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   woman of the house is suspected of cutting off a young man's private parts, police are investigating the matte

Prayagraj : युवक का प्राइवेट पार्ट काटने में घर की महिला पर संदेह, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 18 Oct 2025 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Oct 2025 07:04 PM IST
सार

मऊआइमा थाना क्षेत्र बीते बृहस्पतिवार को घर के अंदर सोते हुए एक युवक का निजी अंग संदिग्ध परिस्थितियों में कट गया था। मामले में पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
woman of the house is suspected of cutting off a young man's private parts, police are investigating the matte
युवक का प्राइवेट पार्ट काट डाला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मऊआइमा थाना क्षेत्र बीते बृहस्पतिवार को घर के अंदर सोते हुए एक युवक का निजी अंग संदिग्ध परिस्थितियों में कट गया था। मामले में पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस की जांच में घटना को अंजाम देने में घर की महिला पर संदेह जताया जा रहा है।

विज्ञापन

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम मलखानपुर मिसिर पट्टी निवासी एक बीस वर्षीय युवक अपने कमरे में सोया था। गुरुवार को रात दो बजे युवक खून से लथपथ चिल्लाते हुए निकला। जिसका निजी अंग काट दिया गया था। युवक इस समय एस आर एन में भर्ती है। मौके पर परिजन कमरे के फर्श पर खून को देखा तो युवक के कमरे तथा बगल एक महिला के कमरे में भी खून के छिटें थे। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के घर की एक महिला पर शंका है कि उसने ही युवक का निजी अंग को काटा है।

विज्ञापन


बताया गया है कि अस्पताल में भर्ती युवक ने परिजनों को बताया था कि घटना वाली रात महिला उसके कमरे में आयी थी और अंधेरा होने पर वह हाथ नहीं देख सका कि उसके हाथ में क्या है। धारदार हथियार से उसका निजी अंग काट कर तेजी से अपने कमरे में चली गई। बताया गया है घटना वाली रात से महिला बहकी बहकी बातें कर रही है। हालांकि पुलिस ने भी अस्पताल में जा कर भर्ती घायल युवक का बयान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल युवक के पिता ने मऊआइमा थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों को घटना वाले दिन से परिवार की एक महिला पर संदेह था कि उसी ने ही युवक के निजी अंग को काटा है। बताया गया है कि शुक्रवार को वह संदिग्ध महिला अपने दो वर्षीय पुत्र को लेकर घर से भाग गई थी। जिसे तलाश कर परिजन घर लाए थे। उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि संदिग्ध महिला की जांच की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed