फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman murdered, body thrown in sack, body burnt with acid to hide identity

Prayagraj : बोरे में महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी, तेजाब से जलाया गया है चेहरा, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sun, 14 Jul 2024 01:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 01:57 PM IST
सार

महिला के शव को तेजाब डालकर विकृत कर दिया गया था। काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। ऐसी आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और पर करने के बाद उसके शव को झूंसी के कछार में ठिकाने लगाया गया है।

विज्ञापन
Woman murdered, body thrown in sack, body burnt with acid to hide identity
झूंसी में महिला का शव मिलने के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र के बदरा सोनौटी गांव के कछार में रविवार की सुबह नाले में शव पड़ा मिला। शव को बोरे में भरकर फेंका गया था। ग्रामीणों की सूचना पर झूंसी पुलिस मौके पर पहुंच गई।फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। महिला के शव को तेजाब डालकर विकृत कर दिया गया था। काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। ऐसी आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और पर करने के बाद उसके शव को झूंसी के कछार में ठिकाने लगाया गया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बदरा सोनौटी गांव के कछार में रविवार की सुबह तकरीबन ग्यारह बजे चरवाहे जानवर चराने गए थे। तभी उनकी नजर नाले में पड़े एक प्लास्टिक के बोरे पर पड़ी। पास जाकर देखा तो बोरे में महिला की क्षत-विक्षत और अर्धनग्न लाश थी। शव पर तेजाब डालकर पहचान मिटाने की भी कोशिश की गई थी। तेजाब से उसका चेहरा और शरीर का आधा हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था।

विज्ञापन

झूंसी थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और तफ्तीश शुरू की। बाद में फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। कई घंटे बाद तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। ऐसी आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और पर करने के बाद उसके शव पर तेजाब डालकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई। बाद में शव को झूंसी के कछार के नाले में फेंक दिया गया। पुलिस का मानना है कि देर रात महिला के शव को सोनौती गांव के नाले में लाकर फेंका गया होगा। झूंसी थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed