{"_id":"626c072535e30f30811023c6","slug":"woman-living-in-live-in-lodged-fir-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : लिव इन में रहने वाली महिला ने दर्ज कराई दुष्कर्म की एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : लिव इन में रहने वाली महिला ने दर्ज कराई दुष्कर्म की एफआईआर
Fri, 29 Apr 2022 09:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Apr 2022 09:11 PM IST
सार
कौशांबी की रहने वाली एक महिला का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपने दोस्त अंकित दिवाकर निवासी सैयद सरावा, कौशांबी के साथ मुट्ठीगंज में मकान किराये पर लेकर लिव इन में रहने लगी। बुधवार को महिला ने अंकित के खिलाफ तहरीर दी कि उसने शादी का वादा कर कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
मुट्ठीगंज इलाके में लिव इन में रहने वाली एक महिला ने अपने ही दोस्त पर दुष्कर्म करने की एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि महीनों साथ में रहने के बाद वह भाग गया। इसी दौरान उसने नशीली दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कौशांबी की रहने वाली एक महिला का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपने दोस्त अंकित दिवाकर निवासी सैयद सरावा, कौशांबी के साथ मुट्ठीगंज में मकान किराये पर लेकर लिव इन में रहने लगी। बुधवार को महिला ने अंकित के खिलाफ तहरीर दी कि उसने शादी का वादा कर कई बार दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो वह गर्भ गिराने के लिए कहने लगा। जब उसने इनकार किया तो एक दिन नशीली दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद वह भाग निकला।
विज्ञापन
एसओ मुट्ठीगंज राजेश कुमार ने बताया कि अंकित के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला अपने पति से अलग होने के बाद महीनों अंकित के साथ रही। उसने शादी का वादा किया लेकिन भाग निकला था। अंकित का बयान दर्ज करने के बाद आज ही उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन