फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   woman killed herself by stabbing herself in the room after locking herself inside; her body was found drenched

Prayagraj : महिला की गर्दन में घुसा मिला चाकू, दहेज हत्या के आरोप में पति हिरासत में

Fri, 14 Nov 2025 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Nov 2025 05:53 PM IST
सार

बारा थाना क्षेत्र के लोहगरा बाजार में एक 28 वर्षीय महिला ने शुक्रवार दोपहर अपने आप को चाकू से घायल कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया।

विज्ञापन
woman killed herself by stabbing herself in the room after locking herself inside; her body was found drenched
सुषमा द्विवेदी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बारा थाना क्षेत्र के लोहगरा बाजार निवासी सुषमा द्विवेदी (28) का शव शुक्रवार दोपहर कमरे में खून से लथपथ अवस्था में मिला। उसकी गर्दन में चाकू घुसा मिला। दहेज हत्या के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पति रोहित द्विवेदी को हिरासत में ले लिया है। वहीं पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी सुषमा ने आत्महत्या की है। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। बारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


लालापुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कचरा निवासी रोहित द्विवेदी पीपीजीसीएल बारा में गार्ड की नौकरी करता है। वह अपनी पत्नी सुषमा के साथ तीन माह से लोहगरा बाजार में संतोष गुप्ता के घर में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। शुक्रवार सुबह रोहित ड्यूटी पर चला गया। दोपहर में पत्नी ने उसे फोन किया लेकिन वह बात नहीं कर सका। कुछ देर बाद उसने पत्नी को फोन किया लेकिन वह उठा नहीं।
विज्ञापन


इस पर उसने मकान मालिक को फोन किया और पत्नी से बात कराने को कहा। मकान मालिक ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद है। इसके बाद वह घर पहुंचा और दरवाजा तोड़ कर अंदर गया तो पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। दोपहर करीब 12:30 बजे उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बारा पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

woman killed herself by stabbing herself in the room after locking herself inside; her body was found drenched
लोहगरा में महिला की मौत के बाद मौके पर छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या का प्रयास

बारा थाना के लोहगरा बाजार में चाकू से अपने को घायल कर आत्महत्या कर ली है। मृतका के पति ने बताया कि शादी के पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई संतान नहीं थी, पति-पत्नी में बच्चे को लेकर अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार को वह अपनी साली और पत्नी से कांफ्रेंस में बात कर रहा था। उसके बाद ही फोन बंद हो गया और घटना घट गई। वह तीन माह से पत्नी को लेकर लोहगरा में रह रहा है। लगभग एक वर्ष पहले भी वह अपनी नश काट कर आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन समय से जानकारी होने पर बचा लिया गया था।

गले में मारा चाकू

मृतका ने चाकू अपने गले में मारा था। इंस्पेक्टर बारा विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस के पहुंचने के पहले दरवाजा तोड़ दिया गया था। चाकू उसके गले में घुसा था और खून बह रहा था।

भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मृतका के भाई रवि शुक्ला पुत्र राम जी शुक्ला निवासी एकौनी थाना कौंधियारा ने पति सहित सास,ससुर,जेठ जेठानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है तथा मकान मालिक सहित अन्य पर हत्या की साज़िश करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed