{"_id":"603a9e9e37668d5db546ee06","slug":"woman-jumped-from-the-fourth-floor-of-the-apartment-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्पाटमेंट की चौथी मंजिल से विवाहिता ने लगाई छलांग, पेट में पल रहा था चार माह का गर्भ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्पाटमेंट की चौथी मंजिल से विवाहिता ने लगाई छलांग, पेट में पल रहा था चार माह का गर्भ
Sun, 28 Feb 2021 01:05 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
अपार्टमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम कालोनी स्थित डिवाइन अर्पाटमेंट की चौथी मंजिल से शनिवार दोपहर एक विवाहिता ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। बिहार की रहने वाली विवाहिता पति और सास-ससुर के साथ किराये के फ्लैट में रहती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के बेल्हारी सासाराम जिले की रहने वाली रीमा सिंह पुत्री अशोक सिंह का विवाह तकरीबन साल भर पहले धनंजय सिंह पुत्र रामबचन के साथ हुआ था। धनंजय सहसों स्थित एक डेयरी में काम करता है। वह त्रिवेणीपुरम कालोनी स्थित डिवाइन अर्पाटमेंट की चौथी मंजिल में पत्नी रीमा और मां-बाप के साथ रहता है। इसी अर्पाटमेंट में उसका भाई भी परिवार के साथ अलग फ्लैट में रहता है।
झूंसी पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर में धनंजय अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था। सास-ससुर भी घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान रीमा ने दोपहर तकरीबन दो बजे चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उधर, रीमा की मौत की खबर मायकेवालों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सभी देर शाम को रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। रीमा ने बीए प्रथम वर्ष तक पढ़ाई की थी। पता चला है कि वह आगे पढ़ाई जारी रखना चाहती थी, लेकिन पति धनंजय इसके लिए तैयार नहीं था। इसे लेकर आए दिन पति से विवाद भी होता था। परेशान होकर रीमा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। झूंसी पुलिस के मुताबिक विवाहिता चार माह की गर्भवती थी। मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ ही हत्या करने का आरोप लगाया है। देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।