फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman gang-raped in Sarayamraj, bar inserted in private part, condition critical

बर्बरता : महिला से सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में सरिया से चोट पहुंचाने का आरोप, एक गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2024 05:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 05:32 PM IST
सार

प्रयागराज के सरायममरेज इलाके में महिला के साथ हैवानियत की गई। सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में सरिया से चोट पहुंचाने का आरोप है। साथ ही उसकी रॉड से पिटाई भी की गई। सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजवाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Woman gang-raped in Sarayamraj, bar inserted in private part, condition critical
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सरायममरेज थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। तीन लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की। महिला के भाई का आरोप यह भी है कि बहन के प्राइवेट पार्ट में सरिया से चोट पहुंचाई गई। पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है। उधर, महिला को डफरिन अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अफसरों का यह भी कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म हुआ या नहीं, यह मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन


महिला मूल रूप से सरायममरेज की रहने वाली है और उसकी शादी उतरांव में हुई है। पिछले कुछ दिनों से वह अपने मायके में रह रही है। घटना देर रात एक बजे के करीब की बताई जा रही है। सुबह लोगों ने उसे लहूलुहान देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर सबसे पहले डायल 112 की पुलिस पहुंची। कुछ देर बाद थाने की फोर्स भी आ गई और फिर सरकारी एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर ले जाया गया। वहां से रेफर किए जाने पर उसे एसआरएन अस्पताल ले आया गया जहां से मेडिकल के लिए उसे डफरिन अस्पताल में भेजा गया है।

विज्ञापन

एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने अपने जेठ व दो अन्य अज्ञात पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed