{"_id":"636e9c625006bd695b17dc53","slug":"woman-dies-of-dengue-in-allapur-number-of-patients-reached-1197","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अल्लापुर में डेंगू से महिला की मौत, मरीजों की संख्या हुई 1197","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अल्लापुर में डेंगू से महिला की मौत, मरीजों की संख्या हुई 1197
Sat, 12 Nov 2022 12:32 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 12 Nov 2022 12:32 AM IST
सार
डेंगू की एलाइजा जांच के बाद शुक्रवार को 29 नए मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में अब तक मिले डेंगू के मरीजों की संख्या 1197 हो गई है। इनमें से 28 मरीजों का इलाज बेली, काल्विन, एसआरएन और डफरिन अस्पताल के साथ ही शहर के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
डेंगू बुखार के मामले
- फोटो : istock
विस्तार
डेंगू का प्रकोप जिले में लगातार जारी है। शुक्रवार को अल्लापुर के संजय नगर में रहने वालीं समाजसेवी तारा देवी (68) की डेंगू से मौत हो गई। उनका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा था। इसके पहले संजय नगर इलाके में डेंगू से फूलचंद्र नामक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
डेंगू की एलाइजा जांच के बाद शुक्रवार को 29 नए मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में अब तक मिले डेंगू के मरीजों की संख्या 1197 हो गई है। इनमें से 28 मरीजों का इलाज बेली, काल्विन, एसआरएन और डफरिन अस्पताल के साथ ही शहर के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 39 मरीज घर पर ही इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को शहर में अलग-अलग आठ स्थानों पर शिविर लगाए गए। इसमें एमएमयू टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच की गई। इसमें 379 बुखार के मरीज मिले।
विज्ञापन
समाज सेवी तारा देवी को दी श्रद्धांजलि
डेंगू पीड़ित समाज सेवी तारा देवी के निधन पर शुक्रवार को स्थानीय लोगों की ओर से आयोजित शोक सभा में लोगों ने श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि तारा देवी ने गरीबों के लिए हमेशा संघर्ष किया। उन्होंने नशे के खिलाफ लंबे समय तक संघर्ष किया। इस दौरान पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह, समाजसेवी अनुराधा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।