फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman commits suicide by jumping from roof with four year old son

Prayagraj News: महिला ने चार वर्षीय बेटे संग छत से छलांग लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping from roof with four year old son
अतरसुइया थाना क्षेत्र के बाबाजी का बाग निवासी निधि गुप्ता ने अपने चार साल के बेटे वरदान के साथ छत से छलांग लगाकर जान दे दी। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मृतका के पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दरियाबाद निवासी निधि की शादी लगभग 18 वर्ष पहले बाबाजी का बाग के रहने वाले नवनीत गुप्ता के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद निधि को परेशान किया जाने लगा। निधि के भाई अखिल केसरवानी ने अतरसुइया पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि निधि ने अपनी बेटी को कमरे में सोने के लिए भेज दिया। इसके बाद खुद दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगाकर छत पर चली गई।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उठा नहीं सका। करीब आधे घंटे बाद नवनीत का उसके पास फोन आया तो उसे घटना के बारे में पता चला। देखा कि बहन ने अपने बेटे वरदान के साथ छत से कूदकर जान दे दी है। दोनों खून से लथपथ पड़े थे। वहीं, थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed