फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   woman caught with deer horn

हिरन की सींग

Mon, 07 Oct 2019 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
woman caught with deer horn
2.5 लाख रुपये के हिरण की सींग संग पकड़ी गई महिला
विज्ञापन

राजस्थान से लाकर ऊंचे दामों पर बेचती थी, गिरफ्तार
प्रयागराज। जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने जंक्शन पर 2.5 लाख रुपये के हिरण की सींग संग महिला को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि वह राजस्थान से सींग लाकर यहां ऊंचे दामों पर बेचती है। पुलिस ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर बरामद सींगों को जब्त कर लिया गया है। महिला की गिरफ्तारी प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई। यहां जीआरपी व आरपीएफ का स्टाफ सयुंक्त रूप से चेकिंग में लगा था। तभी प्लेटफॉर्म संख्या एक पर स्थित मजार के पास एक महिला काला रंग का झोला व एक सफेद बोरी लेकर बैठी मिली। संदिग्ध दिखने तलाशी ली गई तो झोले 66 और बोरी में 27 विभिन्न लंबाई व आकार के हिरण के सींग के टुकड़े बरामद हुए। पूछताछ पर उसने अपना नाम कमला देवी पत्नी लालजी कोल उम्र 35 वर्ष, निवासी मडईया ,वाल्मीकि नगर, थाना-मानिकपुर, जिला चित्रकूट बताया। साथ ही कहा कि वह इन हिरन के सींग के टुकड़ों को राजस्थान से लाकर ऊंचे दामों में बेचती है। हालांकि खरीदकर लाने वाले का नाम नही बता सकी। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर जीआरपी थाना लाया गया। यहां अवैध रूप से वन्य जीव अवशेष रखने के अपराध में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद सींगों की कीमत 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed