{"_id":"65b74811fd53a4321d0574b9","slug":"woman-attacked-with-chapapad-for-not-giving-free-fish-hit-on-face-seriously-injured-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News : महिला को फ्री में मछली न देने पर चापड़ से हमला, चेहरे पर किया वार, गंभीर रूप से जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News : महिला को फ्री में मछली न देने पर चापड़ से हमला, चेहरे पर किया वार, गंभीर रूप से जख्मी
Mon, 29 Jan 2024 12:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:09 PM IST
सार
तेलियरगंज में ही रहने वाली महिला मछली मंडी में मछली बेचने का काम करती है। उसका आरोप है कि शनिवार की रात रसूलबाद निवासी अतुल निषाद व उसका साथी ध्रुव कुमार पांच अन्य लोगों के साथ आया और एक किलो मछली बिना पैसे दिए ले गया।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलियरगंज बाजार में फ्री में मछली न देने पर बदमाशों में महिला दुकानदार पर चापड़ से हमला किया। उसके चेहरे पर वार किया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इससे पहले उससे छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने दो नामजद समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
तेलियरगंज में ही रहने वाली महिला मछली मंडी में मछली बेचने का काम करती है। उसका आरोप है कि शनिवार की रात रसूलबाद निवासी अतुल निषाद व उसका साथी ध्रुव कुमार पांच अन्य लोगों के साथ आया और एक किलो मछली बिना पैसे दिए ले गया। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और दबंगई करते फिरते हैं जिसके चलते ही उसने कोई विरोध नहीं किया। रात 10 बजे के करीब सभी वापस पहुंचे और तीन किलो मछली मांगी। महिला ने बिना पैसों के मछली देने से इंकार किया तो उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर गालियां देने लगे और मारपीट की।
विज्ञापन
महिला ने शोर मचाया तो उस पर चापड़ से हमला कर दिया। इससे उसके बांई आंख के पास गहरा जख्म हो गया। महिला लहुलुहान होकर चीखी तो आसपास के लोग दौड़े। यह देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर महिला को अस्पताल ले जाया गया। तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत सात पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई। रविवार को मुख्य आरोपी अतुल गिरफ्तार कर लिया गया। शिवकुटी प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस पर किया था बम से हमला
जिस अतुल निषाद को गिरफ्तार किया गया है, वह पुलिस पर बम से हमले के मामले में भी नामजद हुआ था। इस मामले में वह जेल भेजा गया था और कुछ दिन पहले ही छूटकर आया है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है और मोहल्ले में दबंगई करते फिरता है।