फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman abducted and raped in Prayagraj, accused arrested

प्रयागराज में युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 May 2021 11:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 May 2021 11:54 PM IST
सार

  • करेली की युवती ने महिला आयोग से की शिकायत, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
Woman abducted and raped in Prayagraj, accused arrested
harassment

विस्तार

करेली में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 19 मार्च को उसका अपहरण कर युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा भी। युवती किसी तरह चंगुल से छूटी तो उसने महिला आयोग को शिकायत भेजी। मंगलवार को आरोपी जैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


 करेली में रहने वाली युवती की तहरीर के मुताबिक 19 मार्च को जैद अली खान ने उसका अपहरण कर लिया था। अपहरण जैद उसे कहीं ले गया। उसे बंधक बनाकर रखा और कई बार दुष्कर्म किया। उसने विरोध की कोशिश की तो जैद ने उसे बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। कुछ दिन पहले युवती किसी तरह जैद के चंगुल से छूटकर अपने मायके आ गई।
विज्ञापन


जैद के खिलाफ महिला आयोग में पत्र भेजकर शिकायत की गई। आयोग से वह पत्र मंगलवार को करेली थाने पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने जैद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने युवती समेत घरवालों से बातचीत की। दरोगा कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि जैद को आज गिरफ्तार कर लिया गया। युवती का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद उसका भी बयान दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed