फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   wo people including a retired head constable died in a road accident

Prayagraj : सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, मामले की छानबीन में जुटी  पुलिस

Fri, 02 Jan 2026 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jan 2026 08:45 PM IST
सार

करेली के करेहंदा में बुलेट सवार सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह (65) की एक अन्य बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना के वक्त वह बुलेट से घर लौट रहे थे। वहीं, चौफटका पुल के पास धूमनगंज के अबूबकरपुर निवासी रतन प्रजापति (48) की मैजिक वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

विज्ञापन
wo people including a retired head constable died in a road accident
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े दिनेश सिंह के परिजिन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करेली के करेहंदा में बुलेट सवार सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह (65) की एक अन्य बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना के वक्त वह बुलेट से घर लौट रहे थे। वहीं, चौफटका पुल के पास धूमनगंज के अबूबकरपुर निवासी रतन प्रजापति (48) की मैजिक वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के वैशाली निवासी दिनेश सिंह पुलिस विभाग से बतौर हेड कांस्टेबल सेवानिवृत्त थे। वह धूमनगंज के झलवा में परिवार समेत रहते थे। उनके बड़े बेटे संजीव सिंह पुलिस विभाग में वाराणसी में इंस्पेक्टर हैं जबकि छोटे बेटे राघवेंद्र सिंह सिविल इंजीनियर हैं। मृतक के पौत्र आदित्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे दिनेश अपनी बुलेट से किसी काम से जलालपुर गए थे।

विज्ञापन

वापस लौटते समय करेली के करेहंदा गांव के पास एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें रावतपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। करेली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैजिक वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

धूमनगंज के अबूबकरपुर निवासी रतन प्रजापति (48) बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे साइकिल से किसी काम से चकिया जा रहे थे। चौफटका पुल के पास पीछे से आ रहे मैजिक वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें कॉल्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि रतन प्रजापति राजगीर थे। खुल्दाबाद थाना पुलिस ने नरेश कुमार प्रजापति की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed