फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   without budget we will win the fight with corona

बिना बजट के कोरोना से जीतेंगे जंग

Tue, 24 Mar 2020 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
without budget we will win the fight with corona
without budget we will win the fight with corona - फोटो : CITY DESK
कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग चाहे जो भी दावे कर रहा हो लेकिन हकीकत यही है कि उसके पास इस महामारी से निपटने के लिए बजट का अभाव है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से न तो मास्क दिए गए और न सेनिटाइजर। चिकित्साकर्मियों के मांग बावजूद प्रोटेक्शन किट भी नहीं उपलब्ध कराई गई। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश भी है। मंगलवार को एसआरएन चिकित्सालय के डॉक्टरों ने नाराजगी भी जताई। प्रदर्शन कर प्रोटेक्शन किट आदि दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से महीने भर से तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग पहले तो विदेशी यात्रियों को चिह्नित करने में ही लगा रहा। उसने शहर में मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण ही नहंी किया। कई विभागों के अफसरों ने इसके लिए सीएमओ को पत्र भी लिखा लेकिन बजट का अभाव दिखाकर सीएमओ ने मास्क, सेनेटाइजर जैसी चीजों को देने से मना कर दिया। हाईकोर्ट के निर्देश पर सेनिटाजेशन का कार्य किया गया लेकिन सेनिटाइजेशन का कार्य भी नगर निगम और मलेरिया विभाग ने अपने बजट से किया।
विज्ञापन

हफ्ते भर से एसआरएन में कोरोना ओपीडी शुरू हुई तो वहां काम करने वाले चिकित्सकों को भी प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट भी नहीं दे सका। थोड़े बहुत मास्क मुहैया कराने की बात कही जा रही है। सीएमओ डॉ. मेजर डीएस बाजपेयी कहते हैं कि कोरोना के मद में सरकार ने अभी अलग से कोई बजट जारी नहीं किया है। जो मांग की जा रही है, उसे पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed