फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Withdrawal of Rs 10,000 by tampering with ATM

Prayagraj News: एटीएम से छेड़छाड़ कर 10 हजार रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 10,000 by tampering with ATM
करेली में केनरा बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ कर ग्राहक के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। दो युवकों ने पहले एटीएम में छेड़छाड़ की। इसके बाद ग्राहक को नकदी नहीं मिली। बाद में उसके जाते ही रकम निकाल ली। मैनेजर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मैनेजर फैजान परवेज करेली स्थित रिद्धी-सिद्धि चौराहा के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 16 मार्च को केनरा बैंक, करेली शाखा में लगे एटीएम में रुपये निकालने के लिए बैंक के एक खाताधारक पहुंचे। उन्होंने 10 हजार रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन रकम नहीं निकली। हालांकि बाद में उनके खाते से रुपये कटने का मैसेज आया तो वह चौंक गए। उन्होंने शिकायत की तो बैंक का सीसीटीवी फुटेज देखा गया। इसमें दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। दोनों ने 16 मार्च को ही शाम साढ़े बजे एटीएम से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ग्राहक के एटीएम में आने से ठीक पहले बाहर चले गए। फिर ग्राहक के जाते ही दोबारा आकर पैसे निकाल लिए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इंस्पेक्टर अमरनाथ राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed