फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   With the promulgation of electoral administration police into action

चुनावी एलान के साथ ही हरकत में पुलिस-प्रशासन

Thu, 05 Jan 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 05 Jan 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
With the promulgation of electoral administration police into action
इलाहाबाद - फोटो : allahabad
चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिला पुलिस-प्रशासन भी हरकत में आ गया है। दोपहर में चुनावी कार्यक्रम का ऐलान होने के बाद नगर निगम के साथ पुलिस-प्रशासन की टीम ने सबसे पहले सियासी दलों और चुनाव मैदान में उतरने को बेकरार लोगों के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग को हटाने का काम शुरू किया। इसके अलावा पुलिस अफसरों ने शहर तथा देहात में पैरा मिलेट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च कर अपराधी तत्वों के  खिलाफ शिकंजा कसना शुरू किया।
विज्ञापन


दोपहर में जिला निवार्चन अधिकारी (डीएम) संजय कुमार ने पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक में निर्देश कि चुनाव आचार संहिता का सख्ती के साथ पालन कराया जाए। उन्होंने अपर नगर मजिस्ट्रेट, सीओ, जोनल अधिकारी नगर निगम की संयुक्त टीम का गठन कर पांच जोन में बांट दिया। उन्होंने शहर और देहात में सभी चुनावी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, वाल पेटिंग हटाने और इस कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराने को कहा।
विज्ञापन


आदेश दिया कि राजनैतिक दलों से जुडी गाड़ियों की चेकिंग की जाए। हूटर, सायरन, झंडे, काली फिल्म हटाने के साथ ही ज्यादा मात्रा में नगदी मिलने पर सीज कर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। माघ मेला में भी चुनावी बैनर, होडिंग हटाने के साथ वाहनों की तलाशी ली जाए। सरकारी विभागों, विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों के अंदर-बाहर चुनाव आचार संहिता का पालन कराया जाना है। लापरवाही मिली तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर दोपहर में नगर निगम और पुलिस-प्रशासन के दस्ते शहर तथा देहात में सक्रिय हो गए। आनन-फानन में राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के बैनर, होर्डिंग, पोस्टर हटाने का काम शुरू हो गया। शहर में सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे से कार्रवाई शुरू की गई। शाम तक शहर में चौराहों, दीवारों, बिजली के खंभों तथा सैकड़ों वाहनों से पांच हजार से ज्यादा बैनर, पोस्टर, होर्डिग तथा झंडे-हूटर हटाए गए। अब किसी भी गाड़ी पर राजनीतिक पोस्टर लगा मिला तो उसे सीज कर दिया जाएगा। चेतावनी दी कि चुनावी काफिले के वाहनों को जनपद की सीमा पर रोकने में नाकाम थानेदार के  खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सक्रिय पुलिस-प्रशासन की टीम ने बुधवार शाम करीब पांच बजे समाजवादी पार्टी के शहर उत्तरी के प्रत्याशी संदीप यादव के काफिले का प्रचार वाहन रोककर सीज कर दिया। मिनी ट्रक में बैनर, पोस्टर लगे थे और कई स्पीकर पर संदीप का चुनाव प्रचार किया जा रहा था। सीओ कर्नलगंज विजय शंकर तिवारी ने मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स के साथ मिलकर प्रचार वाहन को रोका तो समर्थकों ने विरोध किया। हालांकि चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए वाहन को जार्जटाउन थाने ले जाकर सीज कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एडीएम सिटी पुनीत शुक्ला को काफिले में चलने वाले वाहनों को चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन करने पर सीज कर प्रत्याशी के  खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया। 


पुलिस ने तो करीब एक महीने पहले ही चुनावी तैयारी शुरू कर दी थी। एसएसपी शलभ माथुर के आदेश पर सभी एएसपी और डिप्टी एसपी गांव-गांव और मुहल्लों में जाकर ऐलान कर रहे हैं कि चुनाव के दौरान किसी ने भी गुंडागर्दी की तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। सभी थानों की पुलिस रोज ही अराजक किस्म के लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट तथा निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है। कुछ लोगों को जिला बदर करने की भी योजना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed