फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   With the launch of Aditya L-1, Arpit Pandey increased the Prayagraj prestige

Aditya L1 : आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग से अर्पित ने फिर बढ़ाया प्रयागराज का मान, चंद्रयान 3 का भी थे हिस्सा

Sat, 02 Sep 2023 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 12:14 PM IST
सार

डेढ़ साल से घर से दूर त्रिवेंद्रम में आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग व्हीकल तैयार करने वाली टीम में अर्पित पांडेय भी हैं। उनके पिता कृपाशंकर पांडेय बताते हैं कि लगभग हर दिन बेटे से बात होती है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अर्पित की टीम में भी पहले से अधिक उत्साह है।

विज्ञापन
With the launch of Aditya L-1, Arpit Pandey increased the Prayagraj prestige
Aditya L1 - फोटो : isro

विस्तार

आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग से फिर अर्पित शहर का मान बढ़ाएंगे। चंद्रयान-3 के बाद शनिवार को इसरो आदित्य एल-1 लॉन्च करने जा रहा है। टीम में संगमनगरी के अर्पित पांडेय भी हैं।

विज्ञापन

डेढ़ साल से घर से दूर त्रिवेंद्रम में आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग व्हीकल तैयार करने वाली टीम में अर्पित पांडेय भी हैं। उनके पिता कृपाशंकर पांडेय बताते हैं कि लगभग हर दिन बेटे से बात होती है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अर्पित की टीम में भी पहले से अधिक उत्साह है। उनकी टीम का मुख्य त्रिवेंद्रम में लांच व्हीकल तैयार करती है। इसके बाद उसे प्रक्षेपण के स्थान श्रीहरिकोटा भेज दिया जाता है। जहां पर उनकी टीम पहुंचकर उसे असेंबल करती है। इस पूरी कवायद में पूरी टीम हर समय लगी रहती है।

विज्ञापन

आदित्य ने पिता से बातचीत में बताया कि एल-1 का लांच व्हीकल भी कई दिन पहले ही श्रीहरिकोटा पहुंचा दिया गया था। अब शनिवार को उसे लॉन्च किया जाना है। दूसरे कई प्रोजेक्ट भी फिलहाल,चल रहे हैं। इसमें कई देशों के सेटेलाइट भी भेजा जाना है। इसके बाद गगन यान की तैयारी भी जारी हैं। ऐसे में दीपावली पर अर्पित प्रयागराज अपने परिवार से मिलने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed