फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   With the help of the Ram Force team

दसरन देने चले राम संग दल बल लेकर

Fri, 29 Sep 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 29 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
With the help of the Ram Force team
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कटरा में भले ही रावण के जयकारों से दशहरा उत्सव की शुरुआत हुई थी लेकिन बृहस्पतिवार को जब रामदल निकला तो राम के जयकारे गूंजे। आकर्षक झांकियों संग चांदी के हौदे पर सवार होकर राम का दल निकला। आनंद भवन से आरंभ होकर दल कर्नलगंज चौराहा, थाना चौराहा, कटरा, नेतराम, लक्ष्मी, कारपेंटरी चौराहा, नया कटरा, जगराम कचहरी पोस्ट ऑफिस, विश्वविद्यालय चौराहा होते हुए रामलीला कमेटी परेड मैदान पहुंचकर पूरा हुआ। दल में रामकथा के प्रसंगों पर आधारित तकरीबन एक दर्जन आकर्षक चौकियां शामिल थीं।
विज्ञापन


दल की रवानगी से पहले भारद्वाज आश्रम पर परंपरागत रूप से पूजा अर्चना की गई। दल जिन जिन रास्तों से होकर निकला लोगों विशेषकर महिलाओं और बच्चों ने बारजों ने दोनों भाइयों को निहारा। इस दौरान पूरा कटरा क्षेत्र बिजली की आकर्षक रोशनी से जगमग रहा। जगह-जगह बच्चों केलिए खेल-खिलौने की दुकानें थीं तो पटरियों पर खाने-पीने की तमाम दुकानें भी लगीं।
विज्ञापन


दल में विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, कमेटी अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता कक्कू, महामंत्री गोपाल बाबू जायसवाल सहित शंकर लाल चौरसिया, मंयक अग्रवाल, विनोद कुमार केसरवानी, राकेश चौरसिया, विनोदकुमार गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, अश्वनी केसरवानी, राजेंद्र प्रसाद, आनंद अग्रवाल, रमेश चंद्र मिश्रा मेसू, प्रियदर्शी त्रिपाठी, सुशील मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटरा कमेटी की ओर से रामवाटिका में आयोजित रामलीला के तहत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने आरती उतारी। कहा, राम के चरित को अपनाने से ही सुख शांति और वैभव आएगा, साथ ही रामराज्य की परिकल्पना साकार होगी। इस अवसर पर उन्हें कमेटी की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


नवमी शुक्रवार को पत्थर का शिवाला, खुल्दाबाद से रात नौ बजे पजावा का रामदल निकलेगा। इससे पहले शाम सात बजे पजावा रामलीला मैदान पर लक्ष्मण की ओर से मेघनाद वध की लीला होगी। फिर भगवान की सवारी कल्याणी देवी मंदिर दर्शन के लिए जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed