फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   With the announcement of Jai Bhavani, Jai Laxmibai, the Ladies volunteers did the path Sanchalan RSS

प्रयागराज : जय भवानी, जय लक्ष्मीबाई के उद्घोष के साथ स्वयं सेविकाओं ने किया पथसंचलन

Sun, 03 Apr 2022 11:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 11:32 PM IST
सार

अल्लापुर क्षेत्र में निकले पथ संचलन में ‘खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी’, भारत माता की जय आदि का रास्ते भर उद्घोष किया गया। बैंड बाजे के साथ निकले पथ संचलन में रास्ते भर पुष्प वर्षा भी की गई।

विज्ञापन
With the announcement of Jai Bhavani, Jai Laxmibai, the Ladies volunteers did the path Sanchalan RSS
Prayagraj News : वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर पथ संचलन करतीं महिला स्वयं सेविकाएं। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

जय भवानी, भारत माता के जयकारे लगाते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्र सेविका समिति से जुड़ी स्वयं सेविकाओं ने पथ संचलन किया।  नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर आयोजित पथ संचलन में काफी संख्या में महिला स्वयं सेविकाओं ने शिरकत की। 

विज्ञापन



अल्लापुर क्षेत्र में निकले पथ संचलन में ‘खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी’, भारत माता की जय आदि का रास्ते भर उद्घोष किया गया। बैंड बाजे के साथ निकले पथ संचलन में रास्ते भर पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान अल्लापुर में कई स्थानों पर पथ संचलन का स्वागत किया गया। इस अवसर काशी प्रांत की कार्यवाहिका माया पांडेय ने भारतीय नववर्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. कीर्तिका अग्रवाल ने की। इस अवसर पर निधि, उषा मिश्रा, देव्यानी, मंजू दरबारी, वंदना श्रीवास्तव, मोमी डे, अलका श्रीवास्तव, ऋचा नारायण, रीना मिश्रा आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी क्रम में संघ साकेत नगर प्रयाग उत्तर स्वयं सेवकों को टीका लगाने के बाद पथ संचलन दुर्गा पूजा पार्क से निकला। यहां नगर संघचालक कैलाश नाथ, सह संघचालक शिव प्रताप ने हरी झंडी दिखाई। वहीं दूसरी ओर प्रयाग दक्षिण के माधव नगर में दुर्गा पूजा पार्क, प्रीतम नगर में स्वयं सेवकों ने पथ संचलन किया। यहां वंदे मातरम के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर  विजय , कृष्ण मनोहर , प्रहलाद , शिव प्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed