{"_id":"592347df4f1c1b4d6a537346","slug":"wings-given-to-the-dreams-of-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के सपनों को दिए पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के सपनों को दिए पंख
इलाहाबाद
Updated Tue, 23 May 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से आयोजित दो दिवसीय एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य 2017’ में अंतिम दिन युवाओं की भारी भीड़ जुटी। सिविल लांइस स्थित केसी बैंक्विट हॉल में सोमवार को दो सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। लकी ड्रॉ भी निकाला गया, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार भी दिए गए। लक्ष्य में आए 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने कॅरिअर संबंधी तमाम समस्याओं और उलझनों पर विशेषज्ञों से सलाह ली।
छात्राओं ने जाना कि 12वीं के बाद कॅरिअर बनाने के लिए कौन सा क्षेत्र उनके लिए बेहतर होगा। विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने डॉक्टर, इंजीनियर, मैनेजमेंट और प्रबंधन क्षेत्र में कॅरिअर बनने के साथ उस कोर्स में दाखिला लेने के बारे में भी उनको जानकारी दी। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजय कुमार ने युवाओं का उत्साह बढ़ा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा और कॅरिअर बनाने के असीमित क्षेत्र हैं। इंजीनियरिंग, प्रबंधन, मेडिकल के अलावा भी तमाम ऐसे क्षेत्र हैं, जिसमें कॅरिअर को नई ऊंचाइयां दी जा सकती हैं।
उन्होंने शिक्षण संस्थानों के स्टॉल देखने के साथ छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए।
अमर उजाला इलाहाबाद के यूनिट हेड देवेंद्र सिंह यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए राजकीय पीजी कॉलेज, सैदाबाद के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एके वर्मा और नेक्सजेन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के रोहित शर्मा को ‘गुरु’ सम्मान प्रदान किया। यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की बलविंदर कौर ने बताया कि ‘लक्ष्य 2017’ में एक ही छत के नीचे छात्र-छात्राओं को कॅरिअर के तमाम क्षेत्र के बारे में जानकारी मिली। यह अच्छी पहल है। एजुकेशन फेयर में आए 12वीं कक्षा के उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि बीकॉम के बाद लॉ करके कैसे कॅरिअर बनाया जा सकता है, इस बारे में उन्होंने विशेषज्ञों से सलाह ली। वहीं कक्षा 12वीं की अनुभवी श्रीवास्तव ने बताया कि वह सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं। इसकी तैयारी को लेकर उन्होंने विशेषज्ञों से सलाह ली, जबकि 12वीं की ही छात्रा वसुंधरा अग्रवाल ने साइंस स्ट्रीम में कॅरिअर बनाने के संबंध में विज्ञान क्षेत्र के जानकारों से सलाह ली। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ भी निकाले गए, जिसमें संजय पुष्पाकर और सुतीक्षण दुबे को मोबाइल फोन मिला, जबकि सुरभि निगम, अदिति जायसवाल, यशस्वी सिंह, तान्या राय और रविशंकर दुबे को घड़ी उपहार में दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के प्रतिभागी
युनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नेक्सजेन, मोदी यूनिवर्सिटी, आईसीएसआई, हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड, गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, देहरादून, आर्या कॉलेज, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी व बेनेट यूनिवर्सिटी सरीखे कई बड़े शिक्षण संस्थान भाग लेने आ रहे हैं, जो विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ सही मार्गदर्शन भी देंगे।