फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Will start getting new e-buses from September, target to provide 300 e-buses to Prayagraj till Mahakumbh

राहत : सितंबर माह से मिलनी शुरू हो जाएंगी और नई ई-बसें, महाकुंभ तक प्रयागराज को 300 ई बसें देने का लक्ष्य

Sun, 30 Jul 2023 04:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 04:17 PM IST
सार

प्रयागराज में जेएनएनयूआरएम योजना के तहत संचालित 100 से ज्यादा सिटी बसों का संचालन फरवरी 2023 से बंद है। इन बसों का संचालन 20 से ज्यादा रूट पर हो रहा था। बसों के बंद हो जाने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। स्कूल, कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं इससे ज्यादा परेशान है।

विज्ञापन
Will start getting new e-buses from September, target to provide 300 e-buses to Prayagraj till Mahakumbh
ई-बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में पांच माह से बंद चल रही सिटी बसों का स्थान ई बसें लेंगी। नगरीय परिवहन निदेशालय ने प्रयागराज को इसी वर्ष 100 ई बसें दिए जाने की हरी झंडी दिखा दी है। इन बसों का आवंटन सितंबर 2023 से शुरू हो जाएगा। इस वर्ष चार चरणों में 25-25 ई बसें प्रयागराज को मिलेंगी।

विज्ञापन

दरअसल, प्रयागराज में जेएनएनयूआरएम योजना के तहत संचालित 100 से ज्यादा सिटी बसों का संचालन फरवरी 2023 से बंद है। इन बसों का संचालन 20 से ज्यादा रूट पर हो रहा था। बसों के बंद हो जाने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। स्कूल, कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं इससे ज्यादा परेशान है। प्राइवेट वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक जाने का असर उनकी जेब पर भी पड़ा है। साथ ही सिटी बस संचालन से जुड़े संविदा कर्मी भी फरवरी 23 से बेरोजगार हो गए हैं।

विज्ञापन


आम लोगों को हो रही समस्या का मामला अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रकाशित भी किया, जिसके बाद प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अफसरों ने बताया कि डीजल से चलने वाली बसों का स्थान नई ई बसें ही लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त निदेशक टीकेएस बिसेन का कहना है, सूबे में 1525 ई बसें चलाने की योजना तैयार हुई है। प्रयागराज को प्राथमिकता के आधार पर ई बसों का आवंटन किया जाएगा। इसी वर्ष प्रयागराज को 100 और ई बसें दी जाएंगी। सितंबर माह में बसों की पहली खेप के तहत 25 बसें दी जा सकती हैं।

महाकुंभ तक प्रयागराज को 300 ई बसें मिल सकती हैं। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट पहले से और ज्यादा सुगम हो जाएगा। इस वर्ष संगमनगरी को 100 ई बसें मिलने जा रही हैं। - एमके त्रिवेदी, निदेशक, प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed