{"_id":"633b045a1c58c9108a398aa1","slug":"will-get-guest-spokesperson-this-month-interview-for-six-subjects-on-11-12-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती : राज्य विवि को इस माह मिल जाएंगे अतिथि प्रवक्ता, छह विषयों के लिए इंटरव्यू 11-12 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती : राज्य विवि को इस माह मिल जाएंगे अतिथि प्रवक्ता, छह विषयों के लिए इंटरव्यू 11-12 अक्तूबर को
Mon, 03 Oct 2022 09:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 03 Oct 2022 09:18 PM IST
सार
11 अक्तूबर को अंग्रेजी साहित्य, मनोविज्ञान एवं राजनीति विज्ञान और 12 अक्तूबर को भूगोल, समाजशास्त्र एवं व्यावहारिक अर्थशास्त्र के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू सुबह 11 बजे से होंगे।
विज्ञापन
Prayagraj News : राज्य विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय को इस माह अतिथि प्रवक्ता मिल जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अतिथि प्रवक्ता भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इंटरव्यू 11 एवं 12 अक्तूबर को होंगे।राज्य विवि ने छह विषयों में अतिथि प्रवक्ता के आठ पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इनमें अंग्रेजी साहित्य एवं मनोविज्ञान में अतिथि प्रवक्ता के दो-दो पद और राजनीति विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र एवं व्यावहारिक अर्थशास्त्र में एक-एक पद शामिल हैं।
विज्ञापन
11 अक्तूबर को अंग्रेजी साहित्य, मनोविज्ञान एवं राजनीति विज्ञान और 12 अक्तूबर को भूगोल, समाजशास्त्र एवं व्यावहारिक अर्थशास्त्र के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू सुबह 11 बजे से होंगे। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से पहले पीपीटी प्रेजेंटेशन भी देना होगा। चयनित अतिथि प्रवक्ताओं को एक हजार रुपये प्रति व्याख्यान भुगतान किया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 35 हजार रुपये प्रतिमाह होगी।
विज्ञापन