फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Will be at a cost of 90 million " of-art pediatric hospital '

90 करोड़ की लागत से बनेगा ‘स्टेट आफ आर्ट पीडियाट्रिक हास्पिटल’

Thu, 04 Jun 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 04 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद ब्यूरो। स्मार्ट सिटी में शहरियों को स्मार्ट हेल्थ मुहैया कराने की पूरी तैयारी है। इसी के तहत अब मंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसआरएन में 90 करोड़ की लागत अपोलो अस्पताल की तर्ज पर स्टेट आफ आर्ट पीडियाट्रिक हास्पिटल बनाने की तैयारी  है। मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से निजी एंजेंसी की मदद से अस्पताल निर्माण का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय के माध्यम से शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज के बालरोग विभागाध्यक्ष प्रो. डीके सिंह ने बताया कि अत्याधुनिक  चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस अस्पताल में बीमार बच्चों को पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू), नियो नेटल इंटेसिव केयर यूनिट (एनआईसीयूू), अत्याधुनिक इमरजेेंसी, पैथालॉजी, लाइब्रेरी, अत्याधुनिक सुविधाओं वाला सभागार, आपरेशन थिएटर, बच्चों के लिए खेल की सुविधाएं मुहैया होगी। 150 बेड वाले इस अस्पताल में बालरोग विशेषज्ञों, पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ ही अत्याधुनिक मशीनें लगायी जाएगी ताकि बीमार बच्चों को अपोलो, एक्कार्ट , मैक्स व एम्स जैसे बड़े अस्पतालों की तर्ज पर इलाज की सुविधाएं मिल सके। अस्पताल निर्माण के लिए जमीन भी एसआरएन अस्पताल परिसर में मुहैया करायी जा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी सुविधा देने की है योजना
स्मार्ट सिटी योजना के तहत एसआरएन अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने की योजना है। मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से इसका विस्तृत तैयार कर भी सौंपा जा चुका है। योजना के तहत गंभीर रोगियों को तत्काल एसजीपीजीआई या फिर मुंबई, दिल्ली, चेन्नई के बड़े सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में भेजा जा सके, इसके लिए एसआरएन अस्पताल से भविष्य में एयर एंबुलेंस संचालित करने की योजना है। बहरहाल मेडिकल प्रशासन व सरकार की योजनाएं धरातल पर कितनी उतर पाती है और शहरियों को स्मार्ट हेल्थ योजना का लाभ कितना मिल पाता है यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed