{"_id":"617d5321ab50f836de587f4d","slug":"wife-was-attacked-and-killed-with-an-iron-rod-in-prayagraj-after-the-murder-the-husband-himself-reached-the-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पत्नी को लोहे की रॉड से हमलाकर मार डाला, हत्या के बाद पति खुद पहुंच गया थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पत्नी को लोहे की रॉड से हमलाकर मार डाला, हत्या के बाद पति खुद पहुंच गया थाने
Sat, 30 Oct 2021 07:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:56 PM IST
सार
22 साल पहले हुई थी शादी। घटना के कुछ देर बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया और अपनी पत्नी की हत्या की बात कहने लगा तो पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए। उसको हिरासत में लेने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
arrested demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दारागंज के कच्ची सड़क मोहल्ले में रहने वाली रश्मि यादव (45) को पति बालश्याम यादव ने ही लोहे की रॉड से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। सुबह हुए झगड़े के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
कच्ची सड़क मोहल्ले में रहने वाला बालश्याम दो मंजिला मकान के निचले तल पर आटा चक्की चलाता था। करीब 22 साल पहले उसकी शादी सोरांव की रहने वाली रश्मि से हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे भी हुए, जिनमें दो बेटियां इंटर पास कर चुकी हैं, जबकि एक छोटा बेटा है। शादी के कुछ सालों तक तो सबकुछ ठीक-ठीक रहा, लेकिन इसके बाद उनके रिश्ते बिगड़ गए। उनके बीच अक्सर झगड़े होने लगे और हर बीतते दिन के साथ रिश्ते और भी तल्ख होते गए। शनिवार सुबह 6.30 बजे के करीब भी उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान तैश में आकर बालश्याम ने रश्मि पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर थोड़ी देर बाद बच्चे पहुंचे तो मां को मृत पड़ा देख चीखने लगे। शोरगुल पर परिवार व आसपास के लोग भी जुट गए। इसके बाद सूचना दी गई तो पुलिस भी आ गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दारागंज इंस्पेक्टर धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
थाने में बोला आरोपी, कोई पछतावा नहीं
पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार किए जाने के बाद थाने लाए जाने पर आरोपी के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। पूछताछ करने पर उसका कहना था कि उसे अपने किए का कोई दुख नहीं है। वह इसके लिए अपनी पत्नी को ही कसूरवार ठहराता रहा।
हत्या के बाद खुद पहुंच गया थाने
सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा। दरअसल जिस कमरे में हत्या हुई, उसके अगले हिस्से में दुकान थी। हत्या के बाद आरोपी ने दुकान के शटर में बाहर से ताला लगा दिया और फिर थाने पहुंच गया। वहां उसने पुलिसकर्मियों को पत्नी की हत्या की बात बताई तो वह स्तब्ध रह गए। उसे थाने पर ही रोक लिया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।