फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wife of SP MLA Jahid Beg from Bhadohi gets anticipatory bail

Prayagraj News: भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग की पत्नी को मिली अग्रिम जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Wife of SP MLA Jahid Beg from Bhadohi gets anticipatory bail
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग की पत्नी सीमा बेग की अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। उन्हें सशर्त जमानत दे दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन ने दिया है।
विज्ञापन


नाबालिग नौकरानी से घर का काम कराने के मामले में 2024 में विधायक जाहिद बेग व उनकी पत्नी सीमा पर भदोही कोतवाली में मानव तस्करी, बाल श्रम के आरोप में श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए सीमा बेग ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन

याची अधिवक्ता ने दलील दी कि मुकदमे में कोई भी ऐसा तत्व नहीं है, जिससे आरोप सिद्ध हो। किशोरी ने अपने बयान में कहा है कि वह स्वेच्छा से काम कर रही थी। अपने घर भी जाती थी और भाई से मिलती थी। उसे किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं किया जाता था। वहीं, शासकीय अधिवक्ता ने अपनी दलील में इन बातों का खंडन कर कई तथ्य रखे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक जाहिद बेग की लंबित है अग्रिम जमानत अर्जी
विधायक पर भी श्रम प्रर्वतन अधिकारी ने बाल श्रम व मानव तस्करी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने भी अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है। कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगते हुए सुनवाई के लिए 23 जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed