फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wife kills husband by mixing poison in macaroni on Karva Chauth in Prayagraj

करवा चौथ के दिन मार डाला पति: मैक्रोनी में मिलाया जहर... खाने से पहले युवक ने पत्नी से भी पूछा- मिला ऐसा जवाब

Mon, 21 Oct 2024 10:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कड़ा (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, कड़ा (प्रयागराज) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Oct 2024 10:10 PM IST
सार

पति की हालत बिगड़ने लगी तो महिला घर से फरार हो गई। परिजन युवक को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Wife kills husband by mixing poison in macaroni on Karva Chauth in Prayagraj
करवाचौथ के दिन पति की जान ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहागिनों ने करवाचौथ का पर्व रविवार को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना की। लेकिन हम आपको उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के कड़ा के एक ऐसे मामले के बारे में बताएंगे, जिसने करवा चौथ के दिन पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया। जिसमें एक महिला ने करवाचौथ पर अपने पति को मैक्रोनी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

इस्माइलपुर निवासी शैलेंद्र कुमार (32) मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। एक अन्य युवक को लेकर उनका पत्नी सविता से अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को भी युवक से फोन पर बात करने को लेकर दंपती के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद सविता ने मैक्रोनी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। कुछ देर में शैलेंद्र की हालत बिगड़ने लगी तो सविता घर से फरार हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शैलेंद्र को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। इससे पहले उसने घर वालों को घटना बताई, जिसका वीडियो बना लिया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

पत्नी ने खुद मैक्रोनी खाने से किया इनकार 
कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मौका मुआयना के दौरान मृतक के घर में कई चूहे मरे मिले। इसके अलावा आरोपी पत्नी से जब मैक्रोनी खाने को कहा गया तो उसने साफ इनकार कर दिया। इससे शक गहरा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed