फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Why playground is not mandatory in schools for recognition, affidavit summoned from Principal Secretary

High Court : मान्यता के लिए स्कूलों में प्ले ग्राउंड अनिवार्य क्यों नहीं, प्रमुख सचिव से तलब किया हलफनामा

Thu, 06 Apr 2023 09:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 09:10 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि स्कूलों में प्ले ग्राउंड का होना शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। कोर्ट ने विद्यालय परिसर में प्ले ग्राउंड की अनिवार्यता न होने और परिसर के बाहर प्ले ग्राउंड होने पर भी मान्यता देने के उपबंध को वेग, निराधार करार दिया है।

विज्ञापन

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि स्कूलों में प्ले ग्राउंड का होना शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। कोर्ट ने विद्यालय परिसर में प्ले ग्राउंड की अनिवार्यता न होने और परिसर के बाहर प्ले ग्राउंड होने पर भी मान्यता देने के उपबंध को वेग, निराधार करार दिया है।

विज्ञापन

 

कोर्ट ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश से हलफनामा मांगा है। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही को हलफनामा दाखिल कर यह बताने का आदेश दिया है कि क्या विद्यालय का भौतिक सत्यापन किया गया है, अगर किया गया है तो रिपोर्ट दें और संस्था परिसर में ही प्ले ग्राउंड है तो उसका परिमाप बताएं। याचिका की अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन

 

यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट ने सदानंद व दाता प्रसाद हेरिटेज जूनियर हाईस्कूल भदोही की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही भूपेंद्र नारायण सिंह हाजिर हुए और बताया कि विद्यालय परिसर में प्ले ग्राउंड होना मान्यता देने के लिए जरूरी नहीं है। वह समीप में भी हो सकता है, जिसका बच्चे उपयोग कर सकते हो। जिसे कोर्ट ने सही नहीं माना और हलफनामा तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed